टीआरपी स्मृति की मोहताज नहीं: एकता

एकता कपूर ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "कोई चैनल हमसे मांग कर ही नहीं सकता कि हम फलां कलाकार को दिखाएं अथवा न दिखाएं। हमारी खुद की विश्वसनीयता बहुत अधिक है और चैनलों की पूरी विश्वसनीयता का श्रेय बालाजी पर जाता है।"
उन्होंने कहा, "जब स्मृति हमारे आफिस में आईं तब भी मैं उनसे पहले की तरह ही मिली। मैंने देखा कि हम दोबारा आपस में बात करके सहज थे। हमने बहुत अच्छी बातचीत की और हमें लगा कि इस धारावाहिक के अलावा भी हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं।"
उन्होंने कहा कि स्मृति की गैर मौजूदगी में उनके धारावाहिक की टीआरपी पर कोई असर नहीं पड़ा है।
धारावाहिकों के द्वारा टेलीविजन पर छाई रहने वाली एकता ने कहा, "स्मृति अभिनय से दर्शकों को आकर्षित करने वाली उम्दा अभिनेत्री हैं। स्मृति ने क्योंकि.. को बहुत कुछ दिया है। उनकी अनुपस्थिति में मैंने और पूरी टीम ने उनको याद किया, लेकिन स्मृति के जाने से इस धारावाहिक की टीआरपी कम नहीं हुई। दर्शकों ने इस धारावाहिक को उसी तरह पसंद किया जैसे कि उनकी मौजूदगी में किया था। टीआरपी कोई कलाकार नहीं बढ़ा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications