..................... Shriya wishes to become SRK's Rani | शाहरुख की रानी बनना चाहती हैं श्रिया - Hindi Filmibeat

शाहरुख की रानी बनना चाहती हैं श्रिया

By Staff

Shriya Sharma
बालीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ क्विज शो 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?' में शामिल बच्चों में से एक बाल कलाकार श्रिया शर्मा को खुशी है कि उन्हें शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। छठी कक्षा की 11 वर्षीय छात्रा श्रिया चाहती हैं कि उन्हें शाहरुख की रानी बनने का मौका मिले।

श्रेया ने फोन पर बताया, "शाहरुख मेरे पसंदीदा कलाकार हैं। मैं उनकी रानी बनना चाहती हूं। 'पांचवीं पास' में उनके साथ होना मेरे लिए सपने सच होने जैसा है।"

उल्लेखनीय है कि शो के दौरान शाहरुख भी अक्सर उन्हें अपनी प्यारी प्रिंसेज कहकर बुलाते हैं।

वह कहती हैं, "शो के दौरान शाहरुख हमेशा दोस्ताना अंदाज में बातें करते हैं। यदि हम गलत जवाब दे देते हैं, तब भी वे हमारी हौसला अफजाई करते हैं। सेट पर हमारा किड्स रूम भी बनाया गया है जहां वे हमारे साथ आकर खेलते हैं।"

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की जबरदस्त प्रशंसक श्रिया जल्दी ही यशराज निर्माण की फिल्म 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के साथ दिखेंगी। इसमें वह अदिति की भूमिका में हैं।

बालाजी टेलीफिल्म्स के धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' में स्नेहा बजाज की भूमिका से चर्चित हुईं श्रिया 2004 'इंडियन टेली बाल कलाकार अवार्ड' पा चुकी हैं। अब उन्हें कुणाल कोहली निर्देशित फिल्म से 'बाल कलाकार' पुरस्कार पाने की उम्मीद है।

श्रिया कहती हैं कि यदि वह कलाकार नहीं होतीं तो अंतरिक्ष यात्री होतीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X