छोटे पर्दे पर खुश हूं: शर्मिला टैगोर

शर्मिला टैगोर 'धूम मचा दे' नामक एक रिएलिटी शो में जज की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी यह नई भूमिका फिल्मों से काफी अलग है।
उन्होंने कहा, "इस प्रकार के कार्यक्रमों में आपको पर्दे पर खुद को एक अलग रूप में प्रस्तुत करना होता है। यहां आपके संवादों को कोई लिखकर नहीं देता है। आपको जो भी बोलना है उसे आपको कैमरे के सामने कहना पड़ता है।"
गौरतलब है कि एक निजी चैनल पर 'धूम मचा दे' नामक एक रिएलिटी शो में शर्मिला के साथ गीतकार प्रसून जोशी और गायक व संगीतकार शंकर महादेवन भी जज की भूमिका में हैं।
शर्मिला टैगोर ने कहा कि शंकर महादेवन और प्रसून जोशी के साथ काम करने से उन्हें काफी खुशी हुई है। भारतीय फिल्म उद्योग के बढ़ते प्रभाव को लेकर भी उन्होंने खुशी जाहिर की।
उन्होंने कहा, "हमें खुशी है कि भारतीय फिल्में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माता भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज करना चाहते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications