कुछ कुछ होता है की छोटी अंजलि
करन जोहर की पहली फ़िल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख़ की बेटी का रोल करने वाली लड़की अंजलि तो आपको याद ही होगी. और होनी भी चाहिए क्यूंकि वो रोल वाकई में यादगार रोल था.
कुछ कुछ होता है फ़िल्म के बाद अंजलि उर्फ़ सना सईद ने फॉक्स किड्स और कच्चा पापड़ पक्का पापड़ में एंकरिंग की. उसके बाद वो गायब ही हो गयी.
लेकिन अब सना एक बार फ़िर आप सबके सामने आने वाली हैं. लेकिन सना अपनी हमउम्र हंसिका मोटवानी की तरह बड़े परदे पर नहीं आएँगी बल्कि वो छोटे परदे से शुरुवात करने जा रही हैं.
'बाबुल का आँगन छूटे ना' सीरियल से सना अपनी परी खेलना जा रही हैं. लेकिन सना की आशाएं कुछ और ही हैं. वो अभी मात्र 18 साल की हैं और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती हैं. इसके बाद वो करीब एक साल के लिए विदेश में पढ़ाई करना चाहती हैं.


Click it and Unblock the Notifications