रुचा गुजराती बनी हीरोइन
टीवी एक्ट्रेस रुचा गुजराती ने बालीवुड में प्रवेश कर लिया है. वह गायक अभिजीत सावंत के साथ फिल्म लाटरी में हीरोइन बनकर आ रही है. फिल्म का निर्देशन हेमंत प्रभु कर रहे हैं जिन्होंने कि सती, कन्यादान और कुंडली का निर्देशन भी किया है. इस फिल्म के अप्रैल 2008 में प्रदर्शित होने की संभावना है.
रुचा इस फिल्म में सोहा नाम की लडकी बनी है जो कि अभिजीत के पडोस में रहती है और उसे प्यार करती है. अभिजीत इसमें एक फैशन पत्रिका का कर्मचारी होता है. फिल्म त्रिकोणीय प्रेम और सस्पेंस पर आधारित है.
रुचा ने बताया कि वह इस फिल्म को करके काफी खुश है. असल में इसमें वह सोहा के किरदार जैसी ही अपनी असली जिंदगी में भी है. वह सोहा की तरह सादा जीवन और उच्च विचार पर विश्वास रखती है.


Click it and Unblock the Notifications