भीष्म पितामह बनेंगे रोनित राय

रोनित राय क्यूंकि सास भी कभी बहू थी में मिहिर विरानी और कसम से में अपराजित देव बनकर अपनी अभिनय प्रतिभा की छाप छोड चुके हैं. रोनित राय ने कहा कि वे एकता की महाभारत में भीष्म पितामह बनने के लिए तैयार हो चुके हैं. लेकिन वे अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं.
रोनित राय ने इस भूमिका को बखूबी निभाने के लिए तैयारी करना भी शुरु कर दिया है. वे महाभारत का गहनता से अध्ययन कर रहे हैं और अपनी बाडी को फिट रखने के लिए कसरत और शारीरिक ट्रेनिंग लेने में जुटे हुए हैं. लेकिन क्या वे मुकेश खन्ना की तरह भीष्म पितामह के रुप में लोकप्रिय हो पायेंगे.


Click it and Unblock the Notifications