..................... Ravan Sita's dress have stolen | रावण और सीता के कपडे चोरी - Hindi Filmibeat

रावण और सीता के कपडे चोरी

By Staff

Ramayan
रावण और सीता ने भी कभी यह नहीं सोचा होगा कि कलयुग में ऐसे चोर भी पैदा हो जायेंगे जो कि उनके कपडों तक की चोरी कर लेंगे. लेकिन यह सच है, एनडीटीवी में चल रहे टीवी शो रामायण में रावण और सीता बने कलाकारों के पांच लाख रुपए के कपडों की चोरी हो गई है. यह चोरी डिजाइनर निशा सागर के जुहु बुटीक से की गई.

ज्ञात हो कि निशा सागर रामानंद सागर की बहू है, जो कि सन 1987 में असली रामायण के निर्देशक थे. निशा ने बताया कि चोरों ने बुटीक के दरवाजे तोडकर रामायण के कलाकारों के कपडे चुरा लिए.

इन कपडों में एक वह साडी शामिल है, जिसे सीता को अपने विवाह के अवसर पहनना था और रावण के वह कपडे हैं जो सीता के अपहरण करते समय पहने जाने थे. इन कपडों के चोरी हो जाने से अब रावण और सीता के लिए कपडे दुबारा बनवाने पडेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X