रामायण की फिर वापसी
दूरदर्शन में पहले जब रामायण दिखाया जाता था तो शहरों व गावों की गलियां सूनी हो जाती थी और सब लोग श्रद्धावश रामायण देखने में जुट जाते थे.
इस रामायण का निर्माण 1987 में स्व. रामानंद सागर ने किया था और अब उनके पोते शक्ति सागर इसका निर्माण नये सिरे से कर रहे हैं. इस नये शो की शूटिंग सागर फिल्म सिटी बडौदा में हो रही है.
इस नई रामायण में राम की भूमिका गुरमीत चौधरी और सीता देबिना बनर्जी बनेंगी. इसके अलावा लक्ष्मण बनेंगे अंकित अरोडा, भरत विजे भाटिया और शत्रुध्न बनेंगे ललित नेगी.
सीरियल के निर्माण पर अंधाधुंध खर्च किया जा रहा है और इसे भव्य रुप से बनाया जा रहा है. अयोध्या का सेट बनाने पर ही 6 करोड की लागत आई है.
लेकिन क्या यह नई रामायण पुरानी वाली रामायण जैसा जादू जगा दिखा पायेगी कि नही, क्योंकि तब और अब के समय में फर्क है. उस समय देखने केलिए केवल दूरदर्शन ही हुआ करता था और अब अनगिनत चैनल हैं.


Click it and Unblock the Notifications