मीका के साथ फिल्म, कभी नहीं

By Staff


अपनी जन्मदिन की पार्टी पर मीका ने जिस तरह राखी का जबरदस्त गहरा चुंबन लिया था, उसे राखी न तो अभी तक भुला पाई है और न ही मीका को माफ करने को तैयार है. लेकिन जाने यह संयोग है या मीका की कोई चाल कि उसका गाहे बगाहे मीका से पाला पडता रहता है.

अब देखिये न नच बलिये में राखी के नाच से सुनील शेट्टी इतने प्रभावित हुए कि राखी को अपनी एक फिल्म करने का आफर दिया. बस फिर क्या था राखी का मन मयूर नाच उठा.

उसने तुरंत हां कर दी. लेकिन जब उसे बाद में सुनील शेट्टी ने बताया कि इस फिल्म में उसके साथ मीका है तो राखी की सारी खुशी काफूर हो गई. उसे लगा कि वह यदि मीका की हीरोइन बनेगी तो सेट पर शूटिंग के समय तो मीका उसे चुंबनो से नहला ही देगा.

बस फिर क्या था उसने सुनील शेट्टी को साफ मना कर दिया कि यदि मीका इस फिल्म में काम करेगा तो फिर वह नहीं करेगी. अब सुनील शेट्टी मीका को तो फिल्म से निकालने से रहे.

नतीजा यह हुआ कि राखी एक फिल्म से हाथ ही धो बैठी है. लेकिन इज्जत से बडा कुछ नही होता, यह तो राखी ने साबित ही कर दिखाया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X