राखी बनी जी टीवी की होस्ट
जहाँ राखी सावंत हो और वहाँ कोई विवाद न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता. चाहे वो बिग बॉस हो, मिका की पार्टी हो या नच बलिये. राखी है जहाँ विवाद है वहाँ.
जी टीवी वालों ने इस बात का फायदा उठाने कि सोची है. राखी सावंत जल्द ही जी टीवी पर एक शो को होस्ट करती हुई दिखाई देंगी और उनके शो का नाम होगा, 'अरेस्टेद बाय राखी'.
सूत्रों के अनुसार ये शो हफ्ते में 3 बार प्रसारित होगा. राखी इन दिनों हर दिन दो एपिसोड की शूटिंग करने में व्यस्त हैं और अभिषेक घर मैं बैठे मक्खियाँ मार रहे हैं.
ऐसे ही एक शो, 'काफ़ी विथ करन' में राखी को मेहमान के रूप में बुलाया गया था और अब राखी भी अपने शो में करन को मेहमान के रूप में बुलाने वाली हैं. देखना ये है कि जब दो होस्ट आमने-सामने होंगे तो किसके सवाल और किसके जवाब होंगे.


Click it and Unblock the Notifications