टीवी देखना समय की बर्बादी है: रजत कपूर

रजत ने बताया, "हमने घर में टीवी रखने की जरूरत कभी महसूस ही नहीं की। न ही कभी उसे मिस किया। यह वैसा ही जैसे शाकाहारी होना। मांस का स्वाद आपको मालूम ही नहीं होता। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए राहत भरा है।"
वह कहते हैं, "टीवी शो पेश करना मुझे पसंद है। हर रोज नए-नए लोगों से मिलकर मुझे हमेशा कुछ न कुछ नया जानने को मिलता है।"
उन्होंने कहा, " मैं हमेशा से ही टेलीविजन विरोधी रहा हूं। इसके नुकसान को ध्यान में रखते हुए मैंने एक फिल्म 'रघु रोमियो' भी बनाई थी।"
इन दिनों एक टीवी चैट शो 'लाउंज' होस्ट कर रहे रजत बताते हैं कि उनकी 10 वर्षीय बेटी भी टीवी के बजाय 'सिंगिंग इन द रेन' जैसी क्लासिक फिल्में देखना पसंद करती है।
पिछले एक साल से शहरी रिश्तों पर आधारित चैट शो 'लांउज' को होस्ट कर रहे रजत मानते हैं कि अपने माली से लेकर निर्माताओं तक वे जिससे भी मिलते हैं, कुछ न कुछ सीखने को ही मिलता है। उड़ते हुए पक्षी से भी उन्हें सीखने को मिलता है। ऐसे में नगरीय जीवन के रिश्तों से जुड़े मामलों को हल करना भी उन्हें कुछ न कुछ सिखा जाता है।
सोनी इंटरटेनमेंट के रियलिटी शो 'गेटवे' में रजत जज की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म निर्माताओं की खोज करने वाले पहला यह देश का पहला रियलिटी शो है ।
वह कहते हैं, "यह कांसेप्ट मुझे बहुत पसंद आया। नये फिल्म निर्माताओं की खोज करने का अनुभव सचमुच बेहतरीन है। कुछ कर दिखाने की उनकी चाहत मुझे भी बेहतर करने की सीख देती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications