राहुल को भेजी सोने की अंगूठी

राहुल ने फोन पर बताया, "किसी महिला प्रशंसक ने मुझे तीन पृष्ठों के एक खत के साथ 'गुडलक चार्म' के रूप में यह अंगूठी भेजी है। उन्होंने लिखा है कि शो के दौरान टेलीविजन पर मुझे अभिनेत्री व शो की होस्ट मंदिरा बेदी के लिए अपने प्यार का इजहार नहीं करना चाहिए था।"
राहुल ने बताया कि एक ज्वेलरी शोरूम में जाकर जब उन्होंने अंगूठी दिखाई तो उनके आश्चर्य का ठिकाना ही नहीं रहा। शुद्ध सोने की इस अंगूठी की कीमत 10,000 रुपये है।
उल्लेखनीय है कि शो 'जो जीता वही सुपरस्टार' की पिछली कड़ी में राहुल ने मंदिरा बेदी के लिए चार पंक्तियों के एक गीत के जरिए अपनी भावनाओं का इजहार कर दिया था।
राहुल ने शो के दौरान 'लकी चार्म-अंगूठी' कबूल करते हुए अपनी प्रशंसक से अनुरोध किया कि अगली बार वह अपना नाम जरूर लिखकर भेजें।
गौरतलब है कि पहले भी सोनी टीवी के रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के दौरान अपने स्वभाव के कारण राहुल ने दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications