प्रिया की कार से लैपटाप चोरी
टेली शो ख्वाहिश में अभिनय करने वाली प्रिया भतीजा जब दुबई से लौटकर नये वर्ष की धूम मनाने आई तो अपने घर नासिक जाते समय उसकी कार से लैपटाप सहित कीमती सामान चोरी हो गया.
प्रिया 30 दिसबर को दुबई से लौटी. उसके पिता नासिक से उसे लेने मुंबई आये. वह सपरिवार अपनी नई खरीदी कार सेंट्रो से नासिक गई. चेबुर के एक होटल में जब वह अपने एक रिश्तेदार से मिलने गई तो कार को उसने होटल के बाहर पार्क कर दिया और जब वापस आई तो उसे कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली.
कार के अंदर से चोरों ने 2000 दिरहम (दुबई की मुद्रा), 4000 रुपए, दो सोने के आभूषण और लैपटाप गायब कर दिया था. बेचारी प्रिया को नये वर्ष के आगमन से पहले ही फटका लग गया.


Click it and Unblock the Notifications