बेकार किरदार नहीं करना चाहतीं मोना सिंह

मोना ने कहा, "जस्सी जैसा कोई खास किरदार नहीं मिल रहा है। मैं सास-बहू वाले धारावाहिक करना नहीं चाहती। मैं चाहती हूं कि उसमें मेरे लिए भी करने को कुछ हो।"
अपने प्रेमी व टीवी कलाकार करण ओबेराय द्वारा शुरू किए गए प्रोडक्शन हाउस 'आर्टिस्टिक अनलिमिटेड' के धारावाहिक में वह नजर आएंगी।
मोना को शिकायत नहीं है कि आज भी लोग उसे जस्सी नाम से ही पहचान रहे हैं। उन्हें खुशी है कि एक ऐसा किरदार उन्हें निभाने को मिला है।
सोनी टीवी के रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में प्रस्तुतकर्ता की भूमिका निभा चुकीं मोना अभिनय को अपना शौक बताती हैं हालांकि शो प्रस्तुत करना भी उन्हें अच्छा लग रहा है।
इन दिनों वह सोनी टीवी के नए शो 'नया रूप नई जिंदगी' में भी एंकरिंग करती नजर आएंगी।
मोना कहती हैं, "ऐसा नहीं कि अभिनय से ज्यादा मैं एंकरिंग को तरजीह दे रही हूं। मैं खुद को टेलीविजन के 'ए' ग्रेड शो से जोड़े रखती हूं।"
टीवी शो में व्यस्त मोना सिंह के पास फिल्मों के ऑफर भी हैं। अभी वह तय नहीं कर पाई हैं कि बेहतर कौन सा होगा।
मोना फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर का किरदार निभाना चाहती थीं लेकिन अब वह ऐसे ही किसी और किरदार की तलाश में हैं। उन्होंने बताया कि करण के साथ अभी वह शादी नहीं कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications