..................... Mohit got drunk while Shooting | शराब, शबाब के साथ की मोहित ने शूटिंग - Hindi Filmibeat

शराब, शबाब के साथ की मोहित ने शूटिंग

By Staff

Mohit Malik
टीवी शो परी हूं में राजवीर कपूर बने मोहित मलिक ने शराब पीकर शो की अभिनेत्री के साथ शूटिंग की और प्यार भरे सीन दिये. लेकिन ऐसा उन्होंने जानबूझकर नहीं किया. दरअसल उन्हें स्विमिंग पूल के एक सीन में पानी में अभिनेत्री के सामने अपने प्यार का इजहार कर रोमांटिक सीन देने थे.

लेकिन उस दिन बेहद ठंड थी और स्विमिंग पूल का पानी बेहद ठंडा हो रखा था. मोहित जब पानी में उतरे तो वे ठंड से कंपकपाने लगे. उनका पूरा शरीर ही ठंड से हिलने लगा और वे अभिनेत्री से प्यार का इजहार करना तो दूर अपने डायलाग तक नहीं बोल पा रहे थे.

इससे सेट पर बडी समस्या खडी हो गई. लेकिन फिर निर्देशक ने एक तरकीब निकालते हुए मोहित को ब्रांडी पीने को दी. इसके बाद तो कमाल ही हो गया ब्रांडी के गले से उतरते ही मोहित की सारी ठंडी भाग गई और उनके कंपकंपाते जिस्म में गरमी दौडने लगी. इसके बाद तो वे बेखटके रोमांटिक सीन देने लगे जिससे बेचारी अभिनेत्री भी हैरान रह गई.

खैर, मोहित ने इस तरह शूटिंग करके शराब और शबाब दोनो का मजा एक साथ ले लिया. धन्य हैं इस शो के डायरेक्टर साहब..!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X