मानवा नाईक तीन बहूरानियां से बाहर

बताया जाता है कि तीन बहूरानियां में पहले सब कुछ अच्छा चल रहा था और सभी कलाकार खुश थे. लेकिन जब इस शो में वृंदा मासी के रुप में स्मृति इरानी आई तो शो में उसकी भूमिका को ज्यादा महत्व दिया जाना शुरु हो गया. इससे जानकी और मानवा नाराज हो गये. मानवा ने फिर इस शो को छोड देने में ही अपनी भलाई समझी.
ज्ञात हो कि मानवा नाईक बालीवुड में भी अपना कैरियर बनाने के लिए गंभीर है. उसने फिल्म जोधा अकबर में भी अभिनय किया है.


Click it and Unblock the Notifications