रामायण के बाद महाभारत का रीमेक भी
सागर इंटरटेन्मेंट द्वारा रामायण का रीमेक बनाया जा रहा है और अब महाभारत के रीमेक की भी तैयारियां शुरु हो गई हैं. ज्ञात हो कि रामायण और महाभारत ने सन 80 के दशक में धूम मचा दी थी.
महाभारत का निर्माण बाबी बेदी कर रहे हैं और निर्देशन डा. चंद्रप्रकाश द्विवेदी करेंगे. चंद्रप्रकाश को एतिहासिक सीरियल बनाने में महारत हासिल है. उन्होंने चाणक्य धारावाहिक का भी निर्देशन किया था जो कि बेहद लोकप्रिय हुआ था.
ज्ञात हो कि सन 80 के मुकाबले अब टीवी की तकनीक में अभूतपूर्व क्रांति हुई है. इसलिए अब रामायण और महाभारत जैसे शो में मनचाहे अद्भुत दृश्यों का निर्माण किया जा सकता है. इससे यह शो अब पहले की तुलना में ज्यादा भव्य बनाये जा सकेंगे.
पहले जब रामायण और महाभारत के धारावाहिक टीवी में चलते थे तो प्राय: सडकें सूनी हो जाया करती थी. यहां तक कि लोग टीवी में राम और कृष्ण के पात्र की पूजा तक करने लगे थे. लेकिन इसी तरह का जादू फिर लौटकर आयेगा, यह तो शो के शुरु होने के बाद ही मालूम पडेगा.


Click it and Unblock the Notifications