..................... Madhur won't make film on Tasleema's life | तस्लीमा पर फिल्म नहीं बनायेंगे भंडारकर - Hindi Filmibeat

तस्लीमा पर फिल्म नहीं बनायेंगे भंडारकर

By Staff


यूटीवी अपना अगला फिल्मी प्रोजेक्ट बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन पर बनाने जा रहा है. तस्लीमा बांग्लादेश के मुल्ला मौलवियों के डर से भारत आकर रह रही है लेकिन भारत के मुल्ला मौलवी भी तस्लीमा के खून के प्यासे हो रखे हैं.

यूटीवी इस रियलिस्टिक कहानी पर फिल्म बनाना चाह रहा है. इसके लिए उसने तस्लीमा की भूमिका के लिए तब्बू को लिया है. यूटीवी चाहता है कि इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर करें जो कि रियलिस्टिक फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं. मधुर ने तब्बू को लेकर चांदनी बार फिल्म बनाई थी जो कि सुपरहिट साबित हुई थी.

बताया जाता है कि मधुर ने यूटीवी को तस्लीमा पर फिल्म बनाने के लिए मना कर दिया है. भंडारकर को भय है कि तस्लीमा पर फिल्म बनाकर वे बेवजह मुश्किल में पड जायेंगे. मधुर नही चाहते कि वे भी मुल्ला मौलवियों के गुस्से के शिकार बने.

भंडारकर के मना करने के बाद यूटीवी ने तस्लीमा पर फिल्म बनाने का इरादा नही त्यागा है और वह किसी बडे निर्देशक को इस फिल्म के लिए ढूंढ रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X