ENT Live Updates: तुनिषा केस में BF शीजान खान को मिली बेल, विराट अनुष्का ने किए महाकाल के दर्शन

urfi javed with arjun kapoor

Entertainment Live Updates: फिल्म और मनोरंजन की खबरें पल-पल सुर्खियों में बनी रहती हैं। जहां देर रात मुंबई में हुए फैशन इवेंट से तमाम सेलेब्स के लुक्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं तो वहीं दूसरी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पत्नी के तमाम आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। इसी बीच रणधीर कपूर और बबीता कपूर को लेकर भी गुड न्यूज़ सामने आई है की अब ये कपल एक साथ रहने लगा है। दरअसल, इससे पहले रणधीर कपूर और बबीता कपूर अलग अलग रहते थे। अब उनकी वापसी से दोनों बेटियां करिश्मा और करीना बेहद खुश हैं।

LIVE Feed
  • Mar 4, 2023 8:02 PM

    सिंगर बेनी दयाल से चलते शो में टकराया ड्रोन कैमरा, घायल!

    सिंगर बेनी दयाल गाना गाते हुए एक हादसे का शिकार तब हो गए जब ड्रोन कैमरा उनसे आकर टकरा गया। बेनी दयाल इस दौरान चेन्नई में एक प्रोग्राम कर रहे थे और इस वीडियो में आप देखेंगे की काफी मस्ती से वो उर्वशी उर्वशी गाना गा रहे हैं और पीछे से ड्रोन कैमरा उनसे टकरा गया।

  • Mar 4, 2023 5:28 PM

    शाहरुख खान स्टारर पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौरी खान ने दिया रिएक्शन

    511 करोड़ की कमाई के साथ पठान ने बाहुबली 2 के हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और यह भारत की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है। इस मौके पर शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने भी सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है।

  • Mar 4, 2023 4:10 PM

    रुबीना दिलैक और करण कुंद्रा ने खेली होली

    होली के पहले ही सितारों ने इसकी शुरुआत कर दी है और इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आपको करण कुंद्रा और रुबीना दिलैक रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। बता दें कि इन सितारों ने विज्ञापन शूटिंग के सेट पर जमकर होली खेली है।

  • Mar 4, 2023 1:30 PM

    शीजान खान को मिली बेल

    तुनीषा शर्मा की मौत के बाद गुरफ्तार हुए उनके बॉयफ्रेंड को बेल मिल गई है। तुनीषा के सुसाइड के बाद से ही शीजान पुलिस हिरासत में थे।

  • Mar 4, 2023 12:19 PM

    एयरपोर्ट पर श्रद्धा कपूर का डांस

    श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस को खुश करने के लिए एयरपोर्ट पर उनके साथ डांस किया। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो फैन के साथ एयरपोर्ट पर डांस करतीं हुईं नजर आ रहीं हैं।

  • Mar 4, 2023 10:02 AM

    टोनी कक्कड़-जैसमीन भसीन का वीडियो

    सिंगर टोनी कक्कड़ और जैसमीन भसीन की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, दोनों साथ में एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई देने वाले हैं ये वीडियो इसी म्यूजिक वीडियो का क्लिप है जिसे उन्होंने सओशल मीडिया पर शेयर किया है।

  • Mar 4, 2023 8:49 AM

    महाकालेश्वर पहुंचे विराट अनुष्का

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा की। इस दौरान भक्ति में डूबे विराट-अनुष्का का वीडियो भी सामने आया है।

  • Mar 4, 2023 7:22 AM

    करीना के मायके से आई गुड न्यूज़

    करीना-करिश्मा के पेरेंट्स रणधीर कपूर और बबीता कपूर जो कि अभी तक साथ में नहीं बल्कि अलग अलग घरों में रहते थे उन्होंने अब एक साथ रहने का फैसला कर लिया है। इस खबर से बेबो और लेलो यानि करीना और करिश्मा बेहद खुश है।

  • Mar 4, 2023 7:19 AM

    अर्जुन कपूर के साथ उर्फी जावेद

    उर्फी जावेद को हाल ही में मुंबई में एक फैशन इवेंट में स्पॉट किया गया। उर्फी इस दौरान अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ के साथ स्पॉट हुईं। जहां हसीना इस दौरान काफी रिवीलिंग लुक में दिखाई दे रहे थी तो वहीं अर्जुन कपूर के साथ उनकी बॉन्डिंग भी खूब वायरल है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X