..................... तू झूठी मैं मक्कार ने 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री Entertainment Live Updates- Tu Jhoothi Main Makkaar enter in 100 crore, Urfi Javed new look - Hindi Filmibeat

ENT Live Updates- मलाइका अरोड़ा से तलाक पर बोले अरबाज खान, 100 करोड़ क्लब में TJMM

ent live updates

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने एक नया धमाका कर दिया है। जी हां, ये फिल्म अब 100 करोड़ के आकड़े को पार गई है और लगातार आगे कमाई कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर की ये फिल्म उनकी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली है। इसके अलावा उर्फी जावेद का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में अपने नए आउटफिट के साथ नजर आ रही हैं।

हमेशा की तरह वो अपने अतरंगी आउटफिट में बुरी तरह से ट्रोल की जा रहीं हैं। इस तरह की और खबरों के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के लाइव ब्लॉग के साथ..

LIVE Feed
  • Mar 20, 2023 10:26 PM

    Rani Mukerji: एक्ट्रेस ने फिल्म की सफलता और जन्मदिन का जश्न मनाया एक साथ

    Rani Mukerji: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच उनका जन्मदिन भी आ गया है तो रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्म की शानदार सफलता और जन्मदिन की जश्न एक साथ मनाया है।

  • Mar 20, 2023 6:28 PM

    Rajkummar Rao: अभिनेता ने फिल्म प्रमोशन के लिए साझा की स्पेशल स्ट्रेटजीv

    Rajkummar Rao: बॉलीवुड एक्ट्रेस राजकुमार राव इन दिनों अपनी नई फिल्म 'भीड़' को लेकर लाइमलाइट में हैं। ऐसे में अपनी फिल्म के बारें में बात करते हुए राजकुमार ने प्रमोशन स्पेशल स्ट्रेटजी को लेकर भी अपने विचार साझा किए हैं। राजकुमार राव की यह फिल्म कोविड -19 महामारी के ऊपर हैं।सोशियो पॉलिटिकल ड्रामा पर बेस्ड इस फिल्म में लॉकडाउन के दौरान आम जनता की परेशानियों को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।

  • Mar 20, 2023 4:26 PM

    Sumbul Touqeer: डार्क स्किन के लिए एक्ट्रेस ने सहन किए थे ताने, फिर ऐसे दिया जवाब

    Sumbul Touqeer: बिग बॉस 16 फेम सुंबुल तौकीर ने कम उम्र में ही मनोरंजन जगत में काफी नाम कमाया है। कई सारे सीरियल और कई सारे शो करने के बाद इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली सुंबुल तौकीर के लिए यह सफर आसान नहीं था, इसको लेकर खुद सुंबुल ने बात की हैं। 'इमली' फेम एक्ट्रेस जिन्हें बचपन में अपनी स्किन कलर के लिए रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था, आज वह टेलीविजन इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

  • Mar 20, 2023 1:19 PM

    दीपक तिजोरी ने को-प्रोड्यूसर पर लगाया 2.6 करोड़ की ठगी का आरोप, दर्ज कराई शिकायत

    अभिनेता-निर्देशक दीपक तिजोरी ने अपनी फिल्म टिप्पी के सह-निर्माता मोहन नादर द्वारा 2.6 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। दीपक के बताया कि मोहन एक थ्रिलर फिल्म के निर्माण में उनके साथ थे। मुंबई पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    दीपक तिजोरी ने को-प्रोड्यूसर पर लगाया 2.6 करोड़ की ठगी का आरोप, दर्ज कराई शिकायत
  • Mar 20, 2023 11:16 AM

    एयरपोर्ट पर ही झूमने लगीं उर्वशी रौतेला, वीडियो

    उर्वशी रौतेला अक्सर मीडिया के सामने कई तरह की हरकतें करती रहती हैं लेकिन इस बार कुछ अलग ही हुआ है। एयरपोर्ट पर उर्वशी रौतेला को स्पॉट किया गया है और उन्होने इस दौरान एयरपोर्ट पर ही अपनी ड्रेस उठाकर झूमना शुरु कर दिया था।

  • Mar 20, 2023 11:14 AM

    सलमान खान को कुछ दिन बाहर ना जाने की सलाह

    सलमान खान को लगातार मिल रही धमकी पर उनको सलाह दी गई है कि कुछ दिनों के लिे वो बाहर के इवेंट पर ना जाएं और आउटडोर शूटिंग को भी अवॉइड करें। हालांकि सलमान खान की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि सलमान खान और चिंकारा हिरण मामला जब से शुरु हुआ है तब से ही लगातार उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैँ।

    सलमान खान को कुछ दिन बाहर ना जाने की सलाह
  • Mar 20, 2023 9:38 AM

    मौनी रॉय ने कुंभकरण को लेकर साझा किया ये वीडियो

    मौनी रॉय ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कुंभकरण के बारे में बात की है और इस वीडियो को देखकर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। उन्होने कैप्शन में लिखा, मुझे यकीन है कि कम से कम एक बार आपने किसी को "कुंभकरण की औलाद" कहते सुना होगा! #StoriesOfIndia के साथ आइए जानें कि यह कैसे हुआ!

  • Mar 20, 2023 9:03 AM

    अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से तलाक पर की बात

    इसके अलावा अरबाज खान ने कहा कि, 'अरहान का बर्थडे होता है तो हम दोनों एत साथ सेलिब्रेट करते हैं। मैं अपने बेटे के काम, उसके करियर या उसकी जिम्मेदारियों और जरूरतों के बारे में मलाइका से लगातार बात करता रहता हूं। मैं लगातार उनके संपर्क में हूं। और क्यों नहीं? अगर मैं अपनी पूर्व पत्नी से यूनिवर्सिटी में अपने बेटे की जरूरतों पर नजर रखने के लिए उसके जीवन के बारे में बात करूं तो किसी को आश्चर्य क्यों होना चाहिए।

    अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से तलाक पर की बात
  • Mar 20, 2023 9:01 AM

    केआरके ने कपिल को कहा सी ग्रेड एक्टर

    स्वघोषित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान यानि केआरके ने एक ऐसी टिप्पणी की है जो कि खबरों का हिस्सा है। उन्होने कपिल शर्मा को 'सी ग्रेड' का एक्टर और उनकी फिल्म को 'डी ग्रेड' बता दिया है। जैसे ही उनका ये ट्वीट सामने आया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। केआरके ने लिखा, ''बहुत से लोग मुझसे कह रहे हैं कि कपिल शर्मा की फिल्म का रिव्यू करो, अरे भाई शर्म करो। मेरे प्यारे भाइयों मैं ये कहते हुए आपसे माफी मांगता हूं कि इस फिल्म का रिव्यू मैं नहीं करूंगा। क्योंकि मैं 'सी ग्रेड' फिल्म के 'डी ग्रेड' एक्टर का रिव्यू नहीं करता।''

    केआरके ने कपिल को कहा सी ग्रेड एक्टर

Read more about: ent live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X