Entertainment Live Updates: सतीश कौशिक की याद में इमोशनल हुए अनुपम खेर, तू झूठी मैं मक्कार DAY 2 कलेक्शन

entertainment-live-updates-tu-jhoothi-main-makkaar-day-2-box-office-anupam-kher-on-satish-kaushik

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दुनिया से कई बड़ी और रोमांचक खबरें सुर्खियां बना रही हैं, जिन्हें हम एक साथ सहेज कर आपके सामने ला रहे हैं। बीते दिन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता- निर्देशक सतीश कौशिक पंचत्तव में विलीन हो गए। इस मौके पर उनके जिगरी दोस्त अनुपम खेर ने उन्हें याद करते हुए एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। वहीं, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज 'तू झूठी मैं मक्कार' शानदार ओपनिंग देने के बाद दूसरे दिन कुछ नीचे जाती दिख रही है। इसके अलावा, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 में शामिल होने के लिए निकल चुकी हैं, उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

LIVE Feed
  • Mar 10, 2023 10:27 PM

    शो की एक्ट्रेस भवानी काकू ने दिया बताया 'गुम है' के सेट का हाल

    भवानी चव्हाण की भूमिका निभाने वाली किशोरी शहाणे विज ने आग लगने की ताजा जानकारी दी। किशोरी शहाणे विज ने ईटाइम्स टीवी को बताया, “हां, खबर सच है। शॉर्ट सर्किट के कारण सेट में ग लग गई लेकिन सौभाग्य से सभी सुरक्षित हैं और कोई हताहत नहीं हुआ है। हम सभी बाहर आ गए हैं और सुरक्षित हैं। लेकिन हमारा सामान और सब कुछ अंदर है। सेट पर भीषण आग लग गई और दमकल गाड़ियों ने स्थिति पर काबू पा लिया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन सेट में अधिकांश चीजें जल गई हैं।

    शो की एक्ट्रेस भवानी काकू ने दिया बताया 'गुम है' के सेट का हाल
  • Mar 10, 2023 7:48 PM

    'लॉक अप' के दूसरे सीजन के लिए इस टीवी एक्टर का नाम आया सामने

    एकता कपूर का 'लॉक अप' सीजन एक बहुत बड़ी सफलता थी, जहां मुनव्वर फारुकी को शो का विजेता घोषित किया गया था। 'लॉक अप' एक रिएलिटी शो है जहां 17 प्रतियोगी जेल में बंद होंगे, खेल खेलेंगे और जिंदा रहने के लिए जमानत पाने के लिए लड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार, एली गोनी को शो की पेशकश की गई थी और अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि चीजें काम कर रही हैं और वह शो में पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हो सकते हैं, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।ं

  • Mar 10, 2023 7:06 PM

    राखी सावंत ने पहनी बेहद बोल्ड ड्रेस

    Rakhi Sawant Video: राखी सावंत हाल पिछले काफी दिनों से खबरों में हैं। उन्होंने अपने पति को जेल भिजवा दिया है। राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी पर कई तरह के इल्जाम लगाए और फिर कानून का सहारा लेकर उन्हें जेल भिजवा दिया। लेकिन शादी में धोखा खाने के बाद अब राखी फिर से उठ खड़ी होने की कोशिश कर रही हैं और जल्द ही उनका एक म्यूजिक वीडियो सामने आने वाला है, जिसका वो हाल ही में प्रमोशन करती नजर आईं।

  • Mar 10, 2023 6:03 PM

    'गुम है किसी के प्यार में' शूटिंग सेट में लगी आग, लाखों का नुकसान

    मशहूर टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के शूटिंग सेट से बुरी खबर आ रही है। सेट में आग लग गई है और लाखों का नुकसान हो गया है।

  • Mar 10, 2023 5:00 PM

    लैक्मे फैशन वीक में शिल्पा शेट्टी ने रैंप पर लगाई आग

    बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लैक्मे फैशन वीक में अबीर एन नानकी की Limerick के लिए शोस्टॉपर बनीं। 47 वर्षीय अभिनेत्री ने रैंप पर अपनी अदाओं से आग लगा दी।

  • Mar 10, 2023 4:52 PM

    HUNTER Tootega Nahi Todega: सुनील शेट्टी को फिर से एक्शन अवतार में देखने के लिए हो जाइए तैयार

    अमेज़न मिनी टीवी ने आज अपनी अपकमिंग सीरीज 'हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा' की घोषणा करते हुए एक जबरदस्त टीजर जारी किया है। इस एक्शन थ्रिलर सीरीज में बॉलीवुड के एक्शन स्टार सुनील शेट्टी, एसीपी विक्रम सिन्हा के रूप में मुख्य भूमिका में हैं।

  • Mar 10, 2023 4:22 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट ड्रेस में दिखाई हॉटनेस

    इस वक्त देसी गर्ल की कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं जिसमें वो बेहद बोल्ड नजर आ रहीं हैं। फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

  • Mar 10, 2023 2:43 PM

    बॉलीवुड डेब्यू को तैयार भारती सिंह !

    लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह, करण जौहर की आगामी फिल्म, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ, वह आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अभिनीत इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में कैमियो निभाएंगी।

  • Mar 10, 2023 1:19 PM

    छेद वाले कपड़ों में बाहर निकलीं उर्फी जावेद

    उर्फी जावेद ने एक बार फिर से चौंकाया है। उनकी इस ड्रेस को देखकर लोग कह रहे हैं, चूहे ने काटा है क्या?

  • Mar 10, 2023 12:51 PM

    ऑस्कर 2023 के लिए रवाना दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण को ऑस्कर 2023 के लिए लॉस एंजिल्स जाते समय शुक्रवार सुबह मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया। अभिनेत्री 95वें अकादमी पुरस्कारों में बतौर प्रस्तुतकर्ता शामिल हो रही हैं।

  • Mar 10, 2023 12:25 PM

    Bheed Trailer: लॉकडाउन की दर्दनाक याद लाए हैं अनुभव सिन्हा, राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर

    राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर अनुभव सिन्हा की ब्लैक एंड व्हाइट भीड़ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर अब आउट हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को "तू झूठा मैं मक्कार" के साथ भी जोड़ा गया है। ये फिल्म उस समय की सामाजिक विषमता की कठोर वास्तविकता को दर्शाती है जब देश के भीतर लॉकडाउन लगाया गया था।

  • Mar 10, 2023 11:14 AM

    सनी लियोन पर चल रहे धोखाधड़ी के मामले में केरल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    सनी लियोन, उनके पति डेनियल वेबर और उनके कर्मचारी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में केरल उच्च न्यायालय ने बड़ा बयान दिया है। कोर्ट ने कहा कि वह इस धोखाधड़ी के मामले में आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने के पक्ष में हैं। कोर्ट ने मौखिक रूप से टिप्पणी की कि सनी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।

  • Mar 10, 2023 10:20 AM

    जिगरी दोस्त सतीश कौशिक को याद कर फिर इमोशनल हुए अनुपम खेर

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता- निर्देशक सतीश कौशिक बीते दिन पंचत्तव में विलीन हो गए। इस मौके पर उनके दोस्त अनुपम खेर ने उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जहां वो सतीश कौशिक को चंपी देते हुए दिख रहे हैं।

  • Mar 10, 2023 9:58 AM

    तू झूठी मैं मक्कार Day 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    15.73 करोड़ की बेहतरीन ओपनिंग देने के बाद, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर-स्टारर तू झूठी मैं मक्कार ने रिलीज के दूसरे दिन 35 प्रतिशत तक की गिरावट देखी। गुरुवार को रोमांटिक कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 9.50 करोड़ (शुरुआती अनुमान) कमाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X