ENT Live Updates: 91 साल की उम्र में माधुरी दीक्षित की मां का निधन

sushmita sen

Entertainment Live Updates: मनोरंजन गलियारे में पल पल कुछ ना कुछ होता रहता है। जहां इन दिनों लैक्मे फैशन वीक की धूम है और तमाम हीरोइनों के एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लुक्स सामने आ रहे हैं। तो वहीं इस बार ऑस्कर्स को लेकर भी हर किसी में एक्साइटमेंट बनी हुई है। इलसके साथ ही सुष्मिता सेन का हार्ट अटैक के बाद पहली बार ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला है। दरअसल, सुष्मिता सेन पीले रंग के लहंगे में बला से खूबसूरत अंदाज में लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करती दिखाई दीं।

LIVE Feed
  • Mar 12, 2023 10:07 PM

    मलाइका अरोड़ा ने रैंप वॉक कर फिर से अपना जादू बिखेरा

    मलाइका अरोड़ा ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया और वह छा गईं। उनकी तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं। मलाइका इन फोटोज में कमाल की लग रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने प्लाजो के साथ डीपनेक ब्लाउज पहना था। मलाइका अरोड़ा ने ऊपर से गाउन जैसी ड्रेस ले रखी थी।

    मलाइका अरोड़ा ने रैंप वॉक कर फिर से अपना जादू बिखेरा
  • Mar 12, 2023 9:09 PM

    दो पेग लगाकर अमिताभ बच्चन से मिलने चले गए थे Kapil Sharma, फिर बिग बी ने किया ये काम

    Kapil Sharma Alcohol Addiction: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही में बताया कि किस तरह नशे में होने के बाद वो अमिताभ बच्चन से मिलने चले गए थे और उन्हें देखकर बिग बी काफी हैरान रह गए थे।

    दो पेग लगाकर अमिताभ बच्चन से मिलने चले गए थे Kapil Sharma, फिर बिग बी ने किया ये काम
  • Mar 12, 2023 5:24 PM

    सेट पर लगी आग लेकिन फिर भी नहीं रुके सितारे, 'गुम है' की सई ने शुरू की शूटिंग

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' का सेट जलकर खाक हो गया। लेकिन शो के कलाकार इस मुसीबत का डटकर सामना कर रहे हैं और आएशा सिंह ने हाल ही में दिल खुश कर देने वाली फोटो शेयर की है।

    सेट पर लगी आग लेकिन फिर भी नहीं रुके सितारे, 'गुम है' की सई ने शुरू की शूटिंग
  • Mar 12, 2023 12:12 PM

    सतीश कौशिक के मर्डर के आरोपों के बीच विकास मालू ने शेयर किया उनका वीडियो

    सतीश कौशिक के निधन के बाद दिल्ली के ूबिजनेसमैन विकास मालू की पत्नी ने अपने पति पर 15 करोड़ रुपये के कारण उन्हें जान से मारने के आरोप लगाए हैं। इसी बीच विकास मालू ने सतीश कौशिका का होली पार्टी में डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है और अपना रिएक्शन दिया है।

  • Mar 12, 2023 11:33 AM

    91 साल की उम्र में माधुरी दीक्षित की मां का निधन

    माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का आज 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार, 12 मार्च को मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे वर्ली के श्मशान घाट में होगा। दिल तोड़ने वाली खबर को साझा करते हुए, माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने एक संयुक्त बयान में साझा किया था, "हमारी प्यारी आई, स्नेहलता दीक्षित, आज सुबह अपने प्रियजनों से घिरी शांति से चली गईं।"

  • Mar 12, 2023 11:09 AM

    अनुष्का शर्मा ने मैग्जीन के लिए कराया फोटोशूट, बोल्डनेस से नहीं हटेंगी नजरें

    अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में ग्रेजिया मैग्जीन के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया है। एक्ट्रेस का काफी समय बाद ऐसा बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

  • Mar 12, 2023 10:49 AM

    श्रीवल्ली ने ब्लैक बोल्ड लुक से चलाईं फैंस के दिलो पर छुरियां

    साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने लैक्मे फैशन वीक में अपने साड़ी लुक से हर किसी को इंप्रेस कर दिया। रश्मिका की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही रश्मिका ने अदाओं ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।

  • Mar 12, 2023 8:57 AM

    सतीश कौशिक ने मौत मामले में दिल्ली की महिला ने बिजनेसमैन पति पर लगाए गंभीर आरोप

    दिल्ली की रहने वाली महिला ने बिजनेसमैन पति के खिलाफ शिकायत की है और दावा किया है कि उसके पति ने कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये के लिए सतीश कौशिक की हत्या कर दी। क्योंकि दुबई में इनवेस्टमेंट के लिए उसने एक्टर से पैसे लिए थे। मगर वो लौटा नहीं रहा था। महिला ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के कार्यालय में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक्टर पैसे वापस मांग रहे थे, जिसे उसका पति चुकाना नहीं चाहता था। महिला ने ये भी दावा किया है कि सतीश कौशिक की हत्या कुछ दवाइयों के जरिए की गई, जिसका इंतजाम उसी के पति ने किया था।

  • Mar 12, 2023 8:44 AM

    सतीश कौशिक के मैनेजर का खुलासा, आखिरी शब्द थे- मैं मरना नहीं चाहता...

    सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष ने उनके आखिरी पलों के बारे में भावुक कर देने वाली बातें बताई हैं। उन्होंने सतीश कौशिक के आखिरी शब्दों के बारे में बताया है। संतोष के अनुसार सतीश कौशिक ने गाड़ी में उनके कंधे पर सिर रखकर कहा था, "मुझे बचा लो मैं मरना नहीं चाहता।"

  • Mar 12, 2023 7:29 AM

    तापसी पन्नू ने क्लीवेज लुक से काटा बवाल, रैंप पर दिखाया बोल्डनेस का जलवा

    बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने लैक्मे फैशन वीक में हर किसी को अपने बोल्ड अंदाज से घायल कर दिया है। तापसी इस दौरान लाल रंग के बेहद हैवी और डीपनेक गाउन में कहर ढाती दिखाई दे रही थीं।

  • Mar 12, 2023 7:17 AM

    अप्सरा बनकर रैंप पर उतरीं सुष्मिता सेन

    अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन हार्ट अटैक से रीकवर करने के बाद बेहद ही शानादार और कॉन्फीडेंट अंदाज में लैक्मे फैशन वीक में पहुंची और पीले रंग के लहंगे में रैंप वॉक किया। सुष्मिता सेन के अंदाज पर उनके फैंस फिदा दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X