ENT Live Updates: श्याम बेनेगल की दोनों किडनी फेल, अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए मांगी 125 करोड़ फीस

allu arjun fees

Entertainment Live Updates: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पल पल कुछ ना कुछ ऐसा होता रहा है जो कि सुर्खियों में आ जाता है। जहां इन दिनों सतीश कौशिक के निधन से बी टाउन में शोक है तो वहीं टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर भीषण आग लग गई। आग की वीडियो हर किसी का दिल दहला रहे हैं। हालांकि इस दौरान कोई भी हताहत नहीं हुआ है लेकिन सेट पर सबकुछ जलकर राख हो गया है। इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की फिल्म ने शानदार ओपनिंग के शुरूआत करते बॉक्स ऑफिस पर गिरावट दर्ज की है। मनोरंजन के ऐसे ही पल पल के अपड्टेस जानने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट के इस लाइव ब्लॉग के साथ...

LIVE Feed
  • Mar 11, 2023 9:17 PM

    Uorfi Javed: एक्ट्रेस ने लैक्मे फैशन वीक में पहनी ऐसी ड्रेस कि दर्शकों के आखें फटी की फटी रह गई

    Uorfi Javed: सोशल मीडिया का जाना माना चेहरा उर्फी जावेद हमेशा ही चर्चें में रहती हैं, अपने कपड़ो को लेकर तो उनको ना जाने कितनी बार ट्रोल होना पड़ता है, परंतु उनको किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हाल ही में उर्फी जावेद ने लैक्मे फैशन वीक में धमाकेदार एंट्री की और ट्रोलर्स को बोलने का मौका दे दिया क्योंकि उन्होंने जिस तरह के कपड़े पहने उसको देखकर लोगों की आखें फटी की फटी रह गई।

  • Mar 11, 2023 8:12 PM

    Oscar 2023: ऑस्कर के दौरान नाटू नाटू गाने पर साउथ एक्टर नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्ट्रेस देगी परफॉर्मेंस

    Oscar 2023: कल यानी 12 मार्च को लॉस एंजेलिस में ऑस्कर का आयोजन होगा, हर किसी की निगाहें इस पर टिकी हैं। इसको लेकर सितारें अपनी अपनी तैयारियां में व्यस्त हैं। ऐसे में खबर आई है कि ऑस्कर के दौरान नाटू नाटू गाने पर साउछ सुपरस्टार नहीं बल्कि हॉलीवुड की एक्ट्रेस और डांसर लॉरेन गॉटलिब लाइव परफॉर्म देने वाली हैं।

  • Mar 11, 2023 7:02 PM

    फोटो के लिए कहने पर भड़कीं रानी मुखर्जी

    रानी मुखर्जी इस दौरान अपनी कार की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं कि इस बीच पैपराजी के द्वारा उनको आवाज लगा दी जाती है। इसके बाद उन्होने जो कुछ भी पैपराजी से कहा वो वायरल हो गया।

  • Mar 11, 2023 6:17 PM

    18 साल की हुईं करिश्मा कपूर की बेटी समायरा, तस्वीरें शेयर कर दी बधाई

    बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपनी बेटी समायरा के 18वें जन्मदिन के खास मौके पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। करिश्मा ने लिखा, "मेरी बेटी को 18वां जन्मदिन मुबारक हो। #mamasworld"

  • Mar 11, 2023 6:13 PM

    लैक्मे फैशन वीक में Sara Ali Khan ने लाल लहंगे में बरपाया कहर

    लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन सारा अली खान ने डिजाइनर पुनीत बालना के लिए रैंप वॉक किया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सारा यहां लाल लहंगे में जलवा बिखेरती दिखीं।

  • Mar 11, 2023 6:12 PM

    Oscars 2023- बदलेगा ऑस्कर अवॉर्ड का इतिहास

    95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स को लेकर चर्चा है और खबर आ रही है कि इस बार इसके कार्पेट का रंग लाल नहीं बल्कि शैंपेन कलर का होगा। ये बदवाल 62 साल बाद हो रहा है।

    Oscars 2023- बदलेगा ऑस्कर अवॉर्ड का इतिहास
  • Mar 11, 2023 4:03 PM

    सुष्मिता सेन ने लैक्मे फैशन वीक पर किया रैंप वाक, वीडियो

    लैक्मे फैशन वीक पर सुष्मिता सेन ने रैंप वाक किया था। खूबसूरत सुष्मिता वीडिया अब तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Mar 11, 2023 2:59 PM

    Swara Bhaskar: शुरु हुई शादी की तैयारियां, स्वरा और फहाद का वीडियो हुआ वायरल

    Swara Bhaskar: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बैसे तो अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती ही हैं, परंतु इन दिनों स्वरा भास्कर अपनी शादी को लेकर लाइफ लाइट में, स्वरा बैसे तो कोर्ट मैरिज अपने बॉयफ्रेंड से कर चुकी हैं परंतु एक्ट्रेस दोबारा से पूरे रिति रिवाज के साथ शादी करने के लिए तैयार हैं। दोबारा से शादी करने के लिए स्वरा और फहाद काफी धूमधाम से तैयारियां तो कर ही रहे हैं और साथ में सबके साथ मस्ती कर रहें करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...

  • Mar 11, 2023 1:56 PM

    सोनू सूद की अगली फिल्म 'फतेह' की पंजाब में शूटिंग शुरू हुई

    सोनू सूद ने पंजाब के अमृतसर में बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फतेह' की शूटिंग शुरू की। यह फिल्म साइबर क्राइम पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन वैभव मिश्रा कर रहे हैं और इसमें सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में हैं।

  • Mar 11, 2023 1:54 PM

    उर्फी जावेद का नया कारनामा, सब्जी के टोकरे से बनाई नई ड्रेस

    फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद ने एक बार फिर से अपने नए लुक से हर किसी को हैरान कर दिया है। उर्फी जावेद ने इस बार सब्जी बेचने वाले टोकरे से अपनी नई ड्रेस तैयार की है। उर्फी ने अपना ये लुक इंस्टाग्राम के जरिए फैंस तक पहुंचाया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Mar 11, 2023 1:36 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में राम चरण के लिए होस्ट की पार्टी

    एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया है। ऐसे में सभी की नजरें ऑस्कर पर टिकी हुई हैं। इन सबके बीच राम चरण से लेकर जूनियर एनटीआर तक, सभी अमेरिका पहुंच चुके हैं। वहां रह रहीं प्रियंका चोपड़ा ने सभी के लिए ग्रैंड पार्टी होस्ट की। पार्टी से प्रियंका चोपड़ा के साथ स्टार कपल की तस्वीरें सामने आई हैं।

    प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में राम चरण के लिए होस्ट की पार्टी
  • Mar 11, 2023 1:16 PM

    करीना कपूर ने भांजी समायरा को खास अंदाज में किया विश

    करिश्मा कपूर की बेटी समायरा आज अपना 18वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी भतीजी को विश किया। समायरा की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने एक प्यारा सा नोट लिखा, जिसमें लिखा था, "लोलो की बेबी गर्ल 18 साल की है... हमारी प्यारी समा उड़ने के लिए तैयार है। दुनिया को संभालो मेरी बच्ची... क्योंकि मैं हमेशा उसकी रक्षा के लिए हूं।" और आपको हमेशा प्यार करता हूं। 18वां जन्मदिन मुबारक हो समायरा...(हार्ट इमोजी)"

  • Mar 11, 2023 11:48 AM

    Tere Naam 2- सलमान खान के साथ 'तेरे नाम 2' बनाना चाहते थे सतीश कौशिक, एक्टर ने किया खुलासा

    सलमान खान के साथ सतीश कौशिक तेरे नाम 2 बनाने की सोच रहे थे और इसके लिए स्क्रिप्ट भी पूरी तरह से तैयार थी। इस बात का खुलासा करण राजदान ने किया है। उन्होने बताया कि, ''सलमान खान के साथ सतीश कौशिक तेरे नाम 2 बनाना चाहते थे लेकिन वो इस बारे में ज्यादा बात नहीं करते थे।

  • Mar 11, 2023 10:39 AM

    Satish Kaushik की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, फॉर्म हाउस पर मिली आपत्तिजनक दवाइयां

    सतीश कौशिक की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार सतीश कौशिक की मृत्यु संदिग्ध परिस्थिति में हुई है। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने खुलासा किया है कि जब टीम ने फॉर्म हाउस पर जाकर जांच की तो कुछ आपत्तिजनक दवाइयां भी पाई गई। हालांकि, पुलिस अभी विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कोई आधिकारिक बयान देगी।

  • Mar 11, 2023 9:55 AM

    गर्लफ्रेंड सबा को लिए इवेंट में पहुंचे ऋतिक रोशन, हसीना ने लुक से काटा बवाल

    ऋतिक और सबा वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज 2' की स्क्रीनिंग के दौरान नजर आए, क्योंकि इस शो में सबा भी हैं। खैर। ऋतिक और सबा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस इस जोड़ी पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

  • Mar 11, 2023 9:00 AM

    रुबीना दिलैक की बहन ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, बेहतरीन तस्वीरें हुईं वायरल

    रुबीना दिलैक की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रजत शर्मा से शादी कर ली है। ऐसे में एक्ट्रेस रुबीना ने बहन की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। रुबीना ने लिखा- 'और हमारी छोटी सी बच्ची अब शादी शुदा बन गई है. ज्योतिका दिलैक रोहिनी दिलैक।' ज्योतिका की शादी के ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और नेटिजंस इस न्यूली वेड कपल को भर भरके बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

  • Mar 11, 2023 8:05 AM

    अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए मांगी इतनी मोटी फीस, नहीं होता पूरी फिल्मों का बजट

    'पुष्पा' की सफलता के बाद अल्लू पैन इंडिया स्टार बन गए हैं और पैन इंडिया फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता के चलते अल्लू ने अपनी फीस में इजाफा कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पुष्पा: द रूल' के लिए अल्लू 125 करोड़ रुपये ले रहे हैं। हालांकि, उन्होंने फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये की मांग की थी। अल्लू को पूरा यकीन है कि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली 2' और 'KGF: 2' के रिकॉर्ड तोड़ देगी।

  • Mar 11, 2023 7:48 AM

    उर्वशी रौतेला बनी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी

    उर्वशी रौतेला इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी बन गई हैं। अभिनेत्री ने 62.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ अनुष्का शर्मा और सलमान खान को पीछे छोड़ दिया है।

  • Mar 11, 2023 7:31 AM

    60 की उम्र में एक्टर नरेश ने चौथी बार रचाई शादी , वायरल हुआ वेडिंग वीडियो

    तेलुगू फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता 60 वर्षीय नरेश ने अपनी कई फिल्मों की सह-कलाकार पवित्रा लोकेश से शादी की है। करीब दो साल तक साथ रहने के बाद इस जोड़े ने हाल ही में अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दिया।

  • Mar 11, 2023 7:07 AM

    8 नेशनल अवॉर्ड जीत चुके फिल्म मेकर श्याम बेनेगल की दोनों किडनी खराब

    फिल्म मेकर श्याम बेनेगल की दोनों किडनी खराब हो गई हैं। उनका इलाज घर पर चल रहा है और डायलिसिस भी जारी है। उनकी फिल्मों ने 8 नेशनल अवॉर्ड जीते हैं। उन्हें दादा साहब फाल्के सम्मान भी मिल चुका है।

Read more about: ent live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X