..................... ENT Live Updates: शाहरुख खान के फैंस के लिए बुरी खबर, मशहूर स्टार के साथ हुआ गंभीर हादसा Entertainment Live Updates shahrukh khan jawan plot leaked benny dayal injured in concert - Hindi Filmibeat

ENT Live Updates: हेरा फेरी 3 का हिस्सा होंगे संजय दत्त, कल रिलीज होगा भोला का ट्रेलर

ent live

Entertainment Live Updates: फिल्म और मनोरंजन जगत में पल पल कुछ ना कुछ होता रहता है। जहां शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' की कहानी का प्लॉट लीक हो गया है। इससे फैंस काफी निराश हैं। इसके साथ ही एक कॉंसर्ट से सिंगर बेनी दयाल का वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें आप देखेंगे कि किस तरह से वो गाना गाते हुए घायल हो गए। सिंगर बेनी दयाल गाना गाते हुए एक हादसे का शिकार तब हो गए जब ड्रोन कैमरा उनसे आकर टकरा गया। इस दौरान उन्हें काफी चोट भी लगी है। ये घटना चेन्नई में हुई है। इसके साथ ही सैफ अली खान ने अपने बेडरूम वाले कमेंट पर भी सफाई दी है।

LIVE Feed
  • Mar 5, 2023 9:53 PM

    Radhika Merchant: दोस्तों के साथ कंसर्ट में पहुंचीं अंबानी परिवार की होने वाली बहूरानी, लुक देख धड़का लोगों का दिल

    Radhika Merchant: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहु राधिका मर्चेंट हमेशा ही खबरों में रहती हैं, कोई भी पार्टी हो या फैमली प्रोग्राम में राधिका का लुक हमेशा ही चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर राधिका की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें देखा जा सकता है कि राधिका अपने दोस्तों संग बाहर गई है लेकिन उनका लुक इतना सिंपल है कि लोगों को पसंद आ रहा है और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

  • Mar 5, 2023 8:33 PM

    TMKOC: 'तारक मेहता' के जेठालाल को मिली जान से मारने की धमकी तो खुश हुए एक्टर, बताया 'मुझे तो ये फायदा हुआ'

    हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में दिलीप जोशी ने खुद को खतरे में होने और अपने घर को 25 हथियारबंद लोगों से घेरने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, "यह खबर फर्जी है।" दिलीप ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से और कैसे शुरू हुईं और कहा कि यह सच नहीं है। उन्होंने खुलासा किया कि दो दिनों से चल रही इस झूठी खबर को सुनकर वह हैरान रह गए।

    TMKOC: 'तारक मेहता' के जेठालाल को मिली जान से मारने की धमकी तो खुश हुए एक्टर, बताया 'मुझे तो ये फायदा हुआ'
  • Mar 5, 2023 4:23 PM

    Dipika Kakar: प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर दीपिका और शोएब ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

    Dipika Kakar: टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर काफी खबरों में हैं, हाल ही में जब कुछ यूजर्स ने दीपिका की प्रेग्नेंसी का मजाक बनाया तो दीपिका को गुस्सा आ गया। इस पर दीपिका और उनके पति शोएब ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जबाव दिया है।

    Dipika Kakar: प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर दीपिका और शोएब ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
  • Mar 5, 2023 1:46 PM

    Shehnaaz Gill: मीडिया के सामने शहनाज ने कपिल को लेकर दिया ऐसा बयान कि...

    Shehnaaz Gill: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल हमेशा ही लाइमलाइट का हिस्सा रहती है, सबकी पसंदीदा जो हैं। हाल ही में शहनाज गिल ने मीडिया के सामने कपिल शर्मा को लेकर ऐसी बात बोल दी फैंस और पेपराजी को एक्ट्रेस का यह अंदाज ज्यादा पसंद नहीं आया और उनको ट्रोल कर दिया।

  • Mar 5, 2023 1:25 PM

    'राणा नायडू' की रिलीज डेट

    जाह्नवी कपूर और वेंकटेश दग्गुबाती नेटफ्लिक्स सीरीज 'राणा नायडू'में दिखाई देने वाली हैं। इस सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। ये सीरीज 10 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

  • Mar 5, 2023 1:22 PM

    6 मार्च को रिलीज होगा भोला का ट्रेलर

    अजय देवगन की मोस्ट अवेटिड फिल्म भोला के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर कल यानि 6 मार्च को 2:18 बजे रिलीज किया जाएगा।

  • Mar 5, 2023 10:57 AM

    सारा अली खान का सबसे बुरा दौर

    सारा अली खान ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे बुरे दौर पर खुलकर बात की और इसमें कार्तिक आर्यन के साथ उनका ब्रेकअप भी शामिल था। सारा ने कहा, "2020 उनके लिए सबसे खराब रहा। यह ब्रेकअप के साथ शुरू हुआ और खराब होता ही रहा। यह बहुत बुरा साल था और इसका अधिकांश हिस्सा इंटरनेट पर है"।

  • Mar 5, 2023 10:54 AM

    हेरा फेरी 3 में संजय दत्त

    अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल फिल्म हेरा फेरी 3 की तैयारियों में लग चुके हैं। वहीं अब फिल्म की स्टार कास्ट और टीम को संजय दत्त ने भी ज्वाइन कर लिया है। संजय दत्त ने इस बारे में बात करते हुए कंफर्म कर दिया है कि वो भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

  • Mar 5, 2023 8:56 AM

    हार्ट अटैक के बाद सुष्मिता सेन का लाइव

    सुष्मिता सेन ने हार्ट अटैक के बाद पहली बार लाइव सेशन किया और तमाम दुआओं के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही सुष्मिता सेन डॉक्टर्स की टीम भी स्पेशन थैंक्स किया है।

  • Mar 5, 2023 7:11 AM

    अर्जुन मलाइका हुए स्पॉट

    अर्जुन मलाइका देर रात एक साथ स्पॉट हुए। इस दौरान ये दोनों अर्जुन कपूर की कजिन रिया कपूर के घर पार्टी करके लौट रहे थे। गाड़ी में पीछे की सीट पर बैठे दोनों का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Mar 5, 2023 7:00 AM

    कंगना ने दिया रिएक्शन

    कंगना रनौत ने विराट अनुष्का का महाकाल में पूजा करते वीडियो शेयर किया है और उन्हें पावर करल बताया है। उन्होंने लिखा, न केवल यह उन्हें महाकाल का आशीर्वाद देता है, बल्कि यह किसी न किसी तरह से सनातन पर निर्मित धर्म और सभ्यता का भी महिमामंडन करता है।

    कंगना ने दिया रिएक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X