..................... ENT Live Updates: माधुरी दीक्षित की मां की प्रार्थना सभा में पहुंचे सितारे Entertainment Live Updates: Madhuri Dixit mother prayer meet, Kareena Kapoor Khan lookalike - Hindi Filmibeat

माधुरी दीक्षित की मां की प्रार्थना सभा में पहुंचे सितारे, करीना कपूर की हमशक्ल आई सामने

ent live updates, bollywood

ENT Live Updates: माधुरी दीक्षित की मां का निधन हाल ही में हुआ था और इस वक्त उनकी मां की प्रार्थना सभा को लेकर चर्चा है जो कि मुंबई में ही आयोजित की गई थी। इस प्रार्थना सभा में कई सितारे नजर आए थे जिसमें विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, जैकी श्रॉफ, और फिल्म निर्माता सुभाष घई समेत सूरज बड़जात्या भी नजर आए थे। माधुरी दीक्षित के पति डॉ श्रीराम नेने और बेटा रियान भी इंडस्ट्री से आ रहे लोगों का स्वागत कर रहे थे।

इसके अलावा करीना कपूर खान की एक हमशक्त की तस्वीर भी वायरल हो रही है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैँ। इसी तरह की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ..

LIVE Feed
  • Mar 18, 2023 7:07 PM

    Dalljiet Kaur Wedding: दलजीत कौर की शादी की पहली तस्वीरें आई सामने, कपल दिखे बेहद खूबसूरत

    Dalljiet Kaur Wedding: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और शालीन भनोट की पूर्व पत्नी दलजीत कौर ने दूसरी शादी अपने बॉयफ्रेंड निखिल पटेल के साथ कर ली है, शादी की तस्वीरें सामने आ गई है। कपल इन तस्वीरों में बेहत प्यारे लग रहे हैं, दोनों के फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी खुशी हैं।

  • Mar 18, 2023 5:01 PM

    Uorfi Javed: ये क्या...उर्फी का फैशन सेंस रणबीर कपूर को भी नहीं आया पसंद, कह दी यह बात

    Uorfi Javed: उर्फी जावेद हमेशा ही फैशन सेंस को लेकर और उसके चलते विवाद को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस रणबीर कपूर ने भी अपना बयान दिया है और बताया कि उनको उर्फी के कपड़े पसंद नहीं आते हैं।

  • Mar 18, 2023 2:51 PM

    Sana Khan: पति की इच्छा बताते हुए एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को लेकर कहीं ऐसी बातें

    Sana Khan: सना खान, जो कि भले ही इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं परंतु खबरों में तो हमेशा ही रहती हैं। इस वक्त सना खान जो कि अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं, उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पति की इच्छा के बारें में भी बात की और बताया कि वह क्या चाहते हैं।

  • Mar 18, 2023 12:37 PM

    बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन हाल ही में एक लाइव शो के दौरान अपने लोकप्रिय गाने पर परफॉर्म करते हुए घायल हो गए हैं। अभिनेता 'भूल भुलैया 2' से अपना सिग्नेचर स्टेप कर रहे थे जब उनके पैर में चोट लग गई। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक अभी बेहतर हैं। वहां मौजूद सूत्र ने मीडिया को बताया, "कार्तिक ने डांस करते हुए अपने टखने को इतनी बुरी तरह से मोड़ा कि वह अपने पैर को स्टेज के फ्लोर पर वापस रख ही नहीं पा रहे थे।

  • Mar 18, 2023 11:18 AM

    मंदिरा बेदी का शानदार लुक वायरल

    स्टनिंग एक्ट्रेस मंदिरा बेदी का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। उनके फैंस उन्हे इस ड्रेस में देखकर काफी खुश हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

  • Mar 18, 2023 10:22 AM

    एमसी स्टैन और बजरंग दल के बीच विवाद

    ऐसी खबर आ रही है कि बिग बॉस के विजेता एमसी स्टैन को बजरंग दल के विरोध का सामना करना पड़ा है और उनको शो नहीं करने दिया गया है। दल का कहना है कि रैपर गलत शब्दों का प्रयोग करता है जिससे बच्चों पर गलत असर पड़ता है।

    एमसी स्टैन और बजरंग दल के बीच विवाद
  • Mar 18, 2023 8:41 AM

    रामचरण करना चाहते हैं विराट कोहली की बायोपिक

    रामचरण ने कहा कि वो स्पोर्ट्स फिल्म करने के इच्छुक हैं। वो बोले, "मैं एक खेल के साथ कुछ भी खेलना चाहता हूं। यह काफी समय से इंतजार में है। शायद एक खेल-आधारित फिल्म हो।" राम चरण से पूछा कि क्या वह सिल्वर स्क्रीन पर प्रसिद्ध क्रिकेटर विराट कोहली की भूमिका निभाना चाहेंगे, तो राम चरण ने हां में उत्तर दिया। "शानदार। वह एक प्रेरक आत्मा है। मुझे लगता है, अगर मौका दिया जाए, तो यह शानदार होगा, क्योंकि मैं भी ऐसा ही दिखता हूं।"

    रामचरण करना चाहते हैं विराट कोहली की बायोपिक
  • Mar 18, 2023 7:57 AM

    ऐसी ड्रेस पहनकर इवेंट में पहुंच गईं उर्फी जावेद, ट्रोल

    उर्फी जावेद एक लेटेस्ट लुक तेजी से वायरल हो रहा है और इस दौरान वो एक इवेंट पर पहुंची थीँ। उर्फी के लुक्स की बात करें तो उन्होने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी और काफी बोल्ड लग रहीं थीँ। इसके अलावा उन्होने अपने ब्रेस्ट को छिपाने के लिए सिर्फ एक डिजायनर पट्टी का सहारा लिया था जिसको लेकर वो काफी बुरी तरह से ट्रोल की जा रहीं हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब आगे से इतनी कटी फटी ड्रेस पहनकर उर्फी जावेद किसी इवेंट में पहुंची है।

  • Mar 18, 2023 7:28 AM

    शाहरुख खान को श्वेता बच्चन के घर पर किया गया स्पॉट

    सुपरस्टार शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वो अपनी कार से श्वेता बच्चन के यहां पहुंचे है। पैपराजी पेज की मानें तो शाहरुख खान एक पार्टी के लिए श्वेता बच्चन के घर पहुंचे थे। जैसे ही उनका ये वीडियो वायरल हुआ लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं।

Read more about: ent live updates bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X