..................... सलमान खान पर मीम बनाने पर डायरेक्टर का आया जवाब Entertainment Live Updates- Director reply on Salman Khan's meme, Sara Ali Khan- Shehnaaz Gill video - Hindi Filmibeat

सलमान खान पर मीम बनाने पर डायरेक्टर का आया जवाब, सारा-शहनाज का वीडियो

ent live updates

Recommended Video

Sara Ali Khan के सामने Shehnaz Gill दिखीं Uncomfortable, Media से की बड़ी शांति से बात, Video Viral!

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के गाने नइयों लगदा पर काफी मीम्स बन रहे हैं और लोग सलमान खान के डांस को ट्रोल कर रहे हैं। अब इस पर फिल्म के निर्देशक का बयान आया है और उनका कहना है कि वो अभी और गाने रिलीज करने वाले हैं। जी हां, फरहाद सामजी का मानना है कि गाने पर मीम्स बनना या रील्स बनना अच्छा माना जाता है।

इसके अलावा शहनाज गिल के साथ सारा अली खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो दोनों काफी मस्ती कर रहीं हैं। दरअसल सारा अली खान शहनाज गिल के शो 'देसी वाइब विद शहनाज' पर पहुंची थीं। इसी तरह की ज्यादा जानकारी के लिए आप जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी के लाइव ब्लॉग के साथ..

LIVE Feed
  • Mar 19, 2023 10:28 PM

    Salman Khan को फिर मिली धमकी, पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर बढ़ाई सुरक्षा

    ANI ने हाल ही में ट्वीट करके बताया कि ईमेल द्वारा धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी, बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 (2), 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया। इससे पहले शनिवार को मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और रोहित गर्ग पर अभिनेता सलमान खान के कार्यालय में कथित रूप से धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

  • Mar 19, 2023 8:46 PM

    Bhabiji Ghar Par Hai की तीसरी गोरी मेम भी छोड़ सकती है शो, वजह जानकर खुश हो गए फैंस

    मशहूर कॉमेडी टीवी शो 'भाबीजी घर पर है' लोगों का काफी पसंदीदा शो है। इस शो ने सालों से लोगों का मनोरंजन किया है। इस शो के लीड एकटर्स में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। मनमोहन तिवारी के रोल में अब भी रोहिताश गौर हैं और विभूति नारायण के रोल में अब भी आसिफ शेख हैं। लेकिन इनकी लीड एक्ट्रेस में कई बदलाव हो चुके हैं। अंगूरी भाभी के रोल में एक बदलाव हो चुका है जबकि अनीता भाभी के रोल में दो एक्ट्रेस आ चुकी हैं और अब लगता है तीसरी बार भी अनीता भाभी के रोल के लिए एक्ट्रेस बदल सकती है।

    Bhabiji Ghar Par Hai की तीसरी गोरी मेम भी छोड़ सकती है शो, वजह जानकर खुश हो गए फैंस
  • Mar 19, 2023 5:39 PM

    Anjali Arora के साथ जमकर नाचे Shiv Thakare

    बिग बॉस 16 के बाद से खबरों का हिस्सा रहने वाले शिव ठाकरे इस वक्त काफी चर्चा में हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो से धमाका करने वालीं अंजली अरोड़ा भी उनके साथ खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं। दरअसल इन दोनों का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ये डांस करते नजर आ रहे हैं। शिव ठाकरे की बात करें तो वो इस शो के रनर-अप रहे थे।

  • Mar 19, 2023 5:26 PM

    Dalljiet Kaur Video: मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हाल ही में 18 मार्च को ब्रिटेन के बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी के बंधन में बंधी। एक्ट्रेस ने शादी से पहले के फंक्शन्स की कई झलकियां शेयर कीं जिनमें मेहंदी, संगीत और हल्दी शामिल थीं। उन्होंने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए, जहां दलजीत और निखिल एक-दूसरे के लिए बने नजर आ रहे हैं। इस कपल ने अपनी शादी के लिए प्रिस्टिन व्हाइट आउटफिट पहना था और ये दोनों कमाल के लग रहे थे। अब, शादी के बंधन में बंधने के ठीक एक दिन बाद दलजीत कौर और निखिल पटेल अपने हनीमून के लिए बैंकॉक, थाईलैंड के लिए रवाना हो गए हैं।

  • Mar 19, 2023 3:30 PM

    मलाइका अरोड़ा को आई गोवा की याद, पोस्ट की तस्वीर

    मलाइका अरोड़ा ने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है जो कि शायद गोवा की है। इस तस्वीर में वो पूल के किनारे हैं और सेल्फी ले रही हैं। उन्होने कैप्शन में बताया है कि वो गोवा को याद कर रहीं हैं। अक्सर देखा जाता है कि मलाइका अरोड़ा की जबरदस्त तस्वीरें सामने आकर तेजी से वायरल होती हैं। वो इसमें काफी हॉट लग रही है।

  • Mar 19, 2023 2:18 PM

    कबूतरों के बीच दिखीं वाणी कपूर

    वाणी कपूर काफी चर्चा में रहती हैं और इस वक्त उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो कबूतरों के बीच नजर आ रहीं हैं। बेहट एक्ट्रेस वाणी कपूर इसमें भी काफी कमाल की लग रही हैं। अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर वो तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोविंग शानदार है।

  • Mar 19, 2023 11:38 AM

    तू झूठी मैं मक्कार ने किया 100 करोड़ का आकड़ा पार

    रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने रिलीज के बाद ही काफी तगड़ा धमाका किया था। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है जो कि एक अच्छी खबर है। फिल्म अभी भी थिएटर्स में है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

    तू झूठी मैं मक्कार ने किया 100 करोड़ का आकड़ा पार
  • Mar 19, 2023 11:01 AM

    ब्लैक ड्रेस में हिना खान का कातिलाना अंदाज

    हिना खान इस दौरान एक इवेंट पर पहुंची थीं और लोगों की नजरें उनपर से नहीं हट पा रही हैं। हिना ने की ये तस्वीरें वायरल भयनी ने साझा की हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है कि, ''उम्र निश्चित रूप से सिर्फ एक नंबर है, हिना खान सभी ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हमारी टीम ने उन्हें आज एक इवेंट में स्पॉट किया!''

  • Mar 19, 2023 9:02 AM

    कियारा आडवाणी से पैपराजी ने पूछा ऐसा सवाल?

    कियारा आडवाणी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और वो इस दौरान एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। इस दौरान एक पैपराजी ने उनसे पूछ लिया की शादी के बाद उनकी लाइफ कैसे चल रही है। इस पर एक्ट्रेस ने जो रिएक्शन दिया वो काफी चौकाने वाला था।

  • Mar 19, 2023 7:57 AM

    अंजली अरोड़ा का खूबसूरत अंदाज, इवेंट पर पहुंची!

    लॉकअप सीजन 1 के बाद सभी के दिलों पर राज करने वाली अंजली अरोड़ा इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं और लगातार उनके वीडियोज सामने आते रहते हैं। हाल ही में वो एक इवेंट पर पहुंची थीं। उनका पसंद किया जा रहा है।

Read more about: ent live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X