Entertainment Highlights: अल्लू अर्जुन की नई फिल्म का ऐलान, ऑस्कर का हिस्सा बनीं दीपिका पादुकोण

entertainment-live-updates-allu-arjun-new-film-announced-deepika-padukone-presenter-oscars-2023

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दुनिया से कई बड़ी खबरें सुर्खियां बना रही हैं, जिन्हें हम एक साथ सहेज कर आपके सामने ला रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 95वें ऑस्कर अवार्ड समारोह में प्रस्तुतकर्ता बनकर भारत को गौरवान्वित करने वाली हैं। इस बीच, सुष्मिता सेन ने खुलासा किया है कि उन्हें कुछ दिनों पहले दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन फिलहाल वह ठीक हैं। वहीं, इधर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा की है, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

LIVE Feed
  • Mar 3, 2023 5:57 PM

    वरुण तेज की अगली फिल्म में मानुषी छिल्लर हुईं लॉक

    पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर, जिन्होंने अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज के साथ अभिनय की शुरुआत की, भारतीय वायु सेना पर आधारित तेलुगु-हिंदी हवाई एक्शन ड्रामा में वरुण तेज के साथ नजर आएंगी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।

  • Mar 3, 2023 5:54 PM

    अमेरिका में राजामौली के RRR की विशेष स्क्रीनिंग

    सोशल मीडिया पर सुपरस्टार राम चरण ने आरआरआर की यूएस स्क्रीनिंग से कई तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा, "Ace होटल में #RRR की स्क्रीनिंग के लिए एक बहुत ही सुखद प्रतिक्रिया! आप सभी से स्टैंडिंग ओवेशन प्राप्त करना हमेशा के लिए मेरी स्मृति में बना रहेगा !! आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद @ssrajamouli @mmkeeravaani @DOPSenthilKumar @ssk1122"

  • Mar 3, 2023 5:47 PM

    बर्थडे पर पैप्स के साथ गरमा गरम वड़ा पाव खाती दिखीं श्रद्धा कपूर, वीडियो वायरल

    अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर देशभर से फैंस उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं। अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए श्रद्धा ने पैप्स ने गरमा गरम वड़ा पाव खाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें, एक्ट्रेस आजकल अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन भी कर रही हैं।

  • Mar 3, 2023 4:39 PM

    भारत के आज़ादी की एक हैरतअंगेज और अनकही दास्तान!

    ए.आर. मुरुगादॉस प्रोडक्शन ने फिल्म 16 अगस्त 1947 के नए पोस्टर और अधिकारिक रिलीज़ की घोषणा की। गौतम कार्तिक, रेवती, पुगाज़ जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म के निर्देशक हैं एनएस पोंकुमार। फिल्म 7 अप्रैल 2023 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी।

  • Mar 3, 2023 12:40 PM

    अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' की पहली झलक, दमदार स्टारकास्ट

    बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भीड़' के निर्माताओं ने इसकी पहली झलक पेश कर दी है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। पंकज कपूर, आशुतोष राणा और दीया मिर्जा भी इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Mar 3, 2023 12:28 PM

    शाहरुख खान की 'मन्नत' में दीवार फांदकर देर रात घुस आए दो लोग, गिरफ्तार

    मुंबई में सुपरस्टार के बंगले मन्नत में गुरुवार को दो युवक घुस गए। मुंबई पुलिस के अनुसार, दोनों लड़के बाहरी दीवार फांदकर मन्नत में घुस गए और दोनों तीसरी मंजिल तक पहुंच गए थे, जब सुरक्षा गार्डों ने इन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान, 20 से 22 वर्ष की आयु के पुरुषों ने दावा किया कि वे गुजरात से आए थे और 'पठान' स्टार के फैन हैं और उनसे मिलना चाहते थे।

  • Mar 3, 2023 11:24 AM

    Jaya Bachchan ने पैपराजी से किया मजाक, वीडियो वायरल

    हमेशा पैपराजी से दूरी बनाकर रखने वालीं, जया बच्चन ने इस बार पैपराजी से कुछ ऐसा कह दिया जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल जया बच्चन एक वीडियो में पैपराजी से बात करती हुई दिख रहीं हैं और कहती हैं, "देखा कितना स्माइल कर रही हूँ मैं।" ये वीडियो अबू जानी और संदीप खोसला की पार्टी से है।

  • Mar 3, 2023 10:21 AM

    95वें ऑस्कर से जुड़ीं दीपिका पादुकोण

    कान्स 2022 में जूरी के किरदार में पहुंचकर भारत का सिर ऊंचा करने वाली दीपिका पादुकोण अब ऑस्कर 2023 के प्रेसेंटर्स में से एक बन गई हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर सभी प्रेजेंटर्स के नाम के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। दीपिका के अलावा इस लिस्ट में एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनेल मोने, जो सलदाना, जेनिफर कोनेली, रिज अहमद और मेलिसा मैक्कार्थी जैसे तमाम कलाकार शामिल हैं।

  • Mar 3, 2023 10:16 AM

    अल्लू अर्जुन ने नई फिल्म का ऐलान- भूषण कुमार और संदीप रेड्डी वांगा के साथ धमाका

    भारत के तीन पॉवरहाउस - निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बड़े सहयोग के लिए एक साथ आए हैं। इस एसोसिएशन के तहत फिल्म का निर्माण टी-सीरीज़ फिल्म्स प्रोडक्शन और भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X