डेड बाडी ने रुकवाई कयामत की शूटिंग
मालाड में अक्सा बीच के सागर किनारे 4 जनवरी को सांय बालाजी के टेली शो कयामत की शूटिंग होने जा रही थी कि उससे पहले शब्बीर आहलूवालिया ने सागर किनारे दो लडकियों के शव को बहते हुए देखा.
इस पर उसने पांची बोरा और सारी यूनिट को इस बारे में बताया. शव को देखकर सभी अवाक रह गये. इसके बाद यूनिट ने तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन में संपर्क कर इसकी जानकारी दी. लेकिन इस घटना से शब्बीर और पांची सहित सारी यूनिट को इतना सदमा लगा कि वे शूटिंग करने की स्थिति में नही रह गये.
पांची बोरा तो लडकियों के शव को देखकर इतनी बुरी तरह घबरा गई कि उसे अकेले में भी डर लगने लगा और वह सेट पर अपनी मां के साथ ही रही.
इस घटना से आहत होकर यूनिट सदस्यों ने बालाजी से शूटिंग कैंसिल करने की अनुमति मांगी. बालाजी ने भी स्थिति को भांपते हुए उस रात्रि की शूटिंग को कैंसिल कर दिया.


Click it and Unblock the Notifications