..................... I hate Rakhi Sawant : Kashmira Shah | मुझे राखी से नफरत है: कश्मीरा शाह - Hindi Filmibeat

मुझे राखी से नफरत है: कश्मीरा शाह

By Staff

Kashmira Shah
बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत और कश्मीरा शाह के बीच इन दिनों वाकयुद्ध चल रहा है। कश्मीरा का कहना है कि वह राखी से बेहतर हैं, वह क्योंकि चर्चा में रहने के लिए विवाद खड़े नहीं करतीं।

कश्मीरा कहती हैं, "जंगल, यस बॉस, आंखें सहित मेरी नौ फिल्में हिट रही हैं, उसके पास क्या है? उसको मालूम है कि यदि वह मुझे लेकर कोई विवाद खड़ा करेगी, तो चर्चा में बनी रहेगी।"

कश्मीरा कहती हैं, "मैं चाहती हूं कि लोग मुझे ऐसी अभिनेत्री के रूप में जानें, जो डांस भी कर सकती है, लेकिन राखी डांस के बाद अभिनेत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाना चाहती है।" कश्मीरा ने कहा, "मुझे राखी से नफरत है।"

उल्लेखनीय है कि राखी और कश्मीरा रियलिटी शो 'बिग बॉस' और 'नच बलिए' में एक साथ नजर आ चुकी हैं। मोहम्मद मोरानी निर्देशित 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' में कश्मीरा 'राखी' नाम के एक आइटम गर्ल की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा वह सन्नी देओल निर्देशित पहली फिल्म 'द मैन' में भी दिखेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X