करण पटेल ने मानी अपनी भूल

करण ने बताया, "यह सच है कि शूटिंग के लिए मैं देर से आने लगा था लेकिन ऐसा हुआ क्योंकि मुझे 'कहो ना यार है' की शूटिंग भी करनी पड़ रही थी।"
उन्होंने यह भी बताया कि दोनों में सामंजस्य बिठाने में काफी दिक्कत आ रही थी जबकि दोनों शो एक ही चैनल के लिए थे।
करण को यकीन है कि जल्दी ही इन सबका हल निकल जाएगा। उन्होंने यह भी मान लिया है कि उनकी वजह से 'कस्तूरी' की टीम और एकता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
करण ने यह भी बताया कि चीजें इतनी बिगड़ गई थीं कि 'कस्तूरी' की पूरी टीम ने एक साथ काम करने से इंकार कर दिया था।
उन्होंने स्पष्ट किया, "इसे लेकर एकता और मेरे बीच बातचीत भी हुई है जिसमें मैंने अपनी सारी परेशानी उन्हें बता दिया है। मुझे उम्मीद है कि अब सब ठीक हो जाएगा। वैसे भी मैंने जानबूझकर यह सब नहीं किया था और इसके लिए मैं कुछ कर भी नहीं सकता।"
बातचीत के दौरान करण ने यह भी बताया कि 'नच बलिए 3' में उनका साथ देने वाली और 'कस्तूरी' में खलनायिका की भूमिका निभा रही अमिता चंदेकर उनकी प्रेमिका नहीं हैं। वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications