..................... More action in Cithol rather than Dhoom 2 | सिंथोल एड में 'धूम 2' से ज्यादा एक्शन - Hindi Filmibeat

सिंथोल एड में 'धूम 2' से ज्यादा एक्शन

By Staff

Hrithik Roshan
अभिनय के साथ-साथ अपने खास तरह के नृत्य के कारण दर्शकों के चहेते बन चुके बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने सिंथोल के लिए एक विज्ञापन फिल्म किया है। उन्होंने बताया, "मैं कुछ अलग हटकर खास करने व अपने विकास के लिए यह ऑफर स्वीकारा है।"
आईएएनएस से बातचीत में ऋतिक ने स्पष्ट किया, "इस विज्ञापन फिल्म में काम करने में मुझे 'धूम 2' से भी अधिक मजा आया क्योंकि यहां उससे भी ज्यादा एक्शन करने का मौका मुझे मिला।"

"इसके लिए मुझे काफी ऊर्जा की जरूरत पड़ी। पहाड़ चढ़ने, उसपर बाइक चलाने, समुद्र की लहरों के साथ टकराने और उछलने-कूदने तक, सबकुछ करने का मौका मुझे इसमें मिला।"

विज्ञापन फिल्मों के अलावा इस साल ऋतिक ने सिर्फ एक फिल्म साइन की है। इस संबंध में उन्होंने बताया, "इस साल मैं सिर्फ अनुराग बासू की फिल्म 'काइट्स' कर रहा हूं जो कि वह मेरे पिता (राकेश रोशन) के लिए कर रहे हैं लेकिन दिमागी रूप से मैं कई और काम भी कर रहा हूं।"

"दरअसल, मैं वही फिल्में करना चाहता हूं जो मुझे पसंद आएं। साथ ही, वह समय पर खत्म हो जाए ताकि मैं औरों के लिए भी वक्त निकाल सकूं।"

"फिल्म 'जोधा अकबर' की शूटिंग के दौरान घुटने पर चोट वाली बात अफवाह थी। 'कृष' की शूटिंग के दौरान ही मेरे दाहिने घुटने में दर्द शुरू हो चुका था। उसे आराम की सख्त जरूरत थी लेकिन मैं ऐसा कर नहीं पाया। कई बार हम यह भूल जाते हैं कि हम कैसे इंसान हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X