बेटे के लिए गायेंगे हिमेश
संगीतकार से गायक और फिर एक्टर बने हिमेश रेशमिया यूं तो अपने परिवार के बारे में ज्यादा कुछ बताना पसंद नहीं करते लेकिन वे अपने परिवार में अपनी पत्नी बच्चे को बेहद चाहते हैं. यही वजह है कि वे अपने बेटे स्वयम रेशमिया के स्कूल के वार्षिक समारोह में गा बजाकर सभी का मुफ्त में मनोरंजन करेंगे.
रेशमिया का बेटा जुहु स्कीम के उत्पल संघवी स्कूल में पढता है और इस साल 12 जनवरी को अधेरी स्पोर्टस काम्पलेक्स में स्कूल की सिल्वर जयंति समारोह का आयोजन किया गया है.
इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक जोरदार कार्यक्रम करने की योजना बना रहे थे लेकिन उन्हें कुछ सूझ नही रहा था. तभी हिमेश का ध्यान आया और हिमेश ने भी खुशी खुशी इसमें भाग लेने की अनुमति दे दी.
वाकई इसी बहाने स्कूल के बच्चे भी अपने चाहेते गायक को सक्षात गाते बजाते हुए देखकर खुश हो सकेंगे.


Click it and Unblock the Notifications