हमारी देवरानी का आगमन...

By Staff

Hamari Devrani
स्टार प्लस पर 26 मई से एक नया पारिवारिक टीवी शो हमारी देवरानी का प्रसारण शुरु हो रहा है। इसे सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर डेढ बजे से दिखाया जायेगा।

शगुन की सफलता के बाद स्टार प्लस और शोभना देसाई प्रा. लि. हमारी देवरानी लेकर आये हैं।

हमारी देवरानी की कहानी अहमदाबाद के नानावटी परिवार पर आधारित है।

इसमें जिठानी देवरानी और पति पत्नी आदि के बीच खट्टे मीठे संबंधो को दिखाया जायेगा। कहानी मे एक छोटे शहर की लडकी भक्ति है जिसे उसकी दादी पालती है। भक्ति का जीवन के प्रति समर्पण और विश्वास है।

उसका विवाह अहमदाबाद के उस परिवार में होता है, जहां छह भाई हैं। भक्ति का जीवन संघर्षमय हो जाता है। पारिवारिक टीवी शो पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह नई सौगात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X