..................... Gunjan replaced Twinkle in Betiyan | टिवंकल को हटाया, गुंजन को बुलाया - Hindi Filmibeat

टिवंकल को हटाया, गुंजन को बुलाया

By Staff

Twinkle Bajpai
टीवी शो घर की लक्ष्मीबेटियां से टिवंकल बाजपेई को हटाकर उसकी जगह पर गुंजन वालिया को लिया गया है. क्रियेटिव प्रोडक्शन के सूत्रों के अनुसार टिवंकल को उसके गैरजिम्मेदाराना और अनव्यावसायिक रवैये के कारण हटाया गया है.

टीवी शो की प्रमुख संघामित्रा पाणिग्रही ने बताया कि टिंवकल शो की शूटिंग के लिए पूरा समय नहीं देती थी और काम में बेहद लापरवाही करती थी, केवल उसी की वजह से शूटिंग में देरी होती थी और इसका असर शो की क्वालिटी पर भी पड रहा था.

दूसरी तरफ टिवंकल ने अपने पर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हु कहा कि वह 14 घंटे के शूटिंग के अलावा 8 घंटे अलग से शूटिंग करती है. इस वजह से वह होली में न तो अपने घर लखनऊ जा पाई और न ही बी ए फाइनल की परिक्षा दे पाई.

पिछले छह माह से उसे सिर्फ पांच दिन की छुट्टी दी गई. अत्यधिक काम की वजह से उसकी सेहत भी खराब हो रही है. इसके बावजूद प्रोड्क्शन ने उस पर गलत आरोप लगाकर हटा दिया है जो कि सरासर गलत है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X