..................... Hair today, gone tomorrow | तुलसी के सर के बाल जलाये गए - Hindi Filmibeat

तुलसी के सर के बाल जलाये गए

By Staff


क्यूंकि सास भी कभी बहु थी की तुलसी वीरानी उर्फ़ गौतमी कपूर के सर के बाल जला दिए गए. लेकिन ऐसा किसी ने जानबूझकर नहीं किया वरन ब्यूटी पार्लर में हुई एक भूल के कारण हुआ. गौतमी बहुत खुश थी क्यूंकि उसे नए साल के लिए बालाजी की तरफ़ से छुट्टियाँ मिली थी.

गौतमी ने अपने पति राम और बेटी सिया के साथ गोवा जाने का कार्यक्रम बनाया. गोवा जाने से पहले गौतमी अपने घर के पास वाले ब्यूटी पार्लर में अपने बालों को सीधा कराने के लिए गई. और उसी प्रक्रिया के दौरान गौतमी के बाल जल गए. गौतमी को इस बात का पता गोवा जाकर चला जब उसने बालों में कंघा किया तो वो फंस गया.

गौतमी ने तुरंत अपने हेयर ड्रेसेर रयान को बुलाया और तब इस बात का खुलासा हुआ कि आख़िर वो बाल जल गए हैं और अब उन्हें काटने के अलावा कोई चारा नहीं नहीं. गौतमी के खूबसूरत लंबे बाल अब इतने छोटे हो चुके हैं कि उसके कंधे तक भी नहीं आ पाते.

जब गौतमी से हमने बात की तो उन्होंने उस पार्लर का नाम नहीं लिया और बताया कि वे लोग पहले ही हज़ार बार माफ़ी मांग चुके हैं. उनके पति राम को भी इस बात का अफ़सोस है लेकिन किया ही क्या जा सकता है. आज बाल नहीं है लेकिन कल फ़िर आ जायेंगे.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X