..................... Ekta's Barsaat and Mahabharat | एकता की बरसात और महाभारत - Hindi Filmibeat

एकता की बरसात और महाभारत

By Staff

Ekta Kapoor
भला बरसात और महाभारत के बीच क्या संबंध हो सकता है। दरअसल एकता कपूर कहानी हमारी महाभारत की का निर्माण जोर शोर से कर रही है।

लेकिन सिर मुडा़ते ओले पड़ना जैसी कहावत इस पर चरितार्थ हो रही है। इसकी शूटिंग जयपुर में की जा रही है लेकिन बरसात होने से सारा मामला ही गुड़गोबर हो रहा है और बारिश के कारण इसकी शूटिंग नहीं हो पा रही है।

ज्ञात हो कि एक तय समय में इसका प्रसारण भी शुरु करना है। अब एकता कपूर बेहद चिंतित है कि यदि समय पर इसके एपिसोड नहीं बन पाये तो क्या होगा?

एकता कपूर के सामने समस्या यह भी है कि इस शो की ज्यादातर शूटिंग आउटडोर में होनी है और यदि बरसात नहीं रुकी तो शूटिंग में समस्या उत्पन्न हो जायेगी। बेचारी एकता के पास अब बरसात रुकने का इंतजार करने के अलावा और कोई चारा भी नहीं बचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X