रियलिटी शो पर जमी एकता की निगाहें

एक सूत्र के अनुसार एकता कपूर इन दिनों सोनी चैनल के लिए 'घरवाली बाहरवाली' नाम के रियलिटी शो पर काम कर रही हैं।
सूत्र ने बताया, "इस शो में छोटे पर्दे के स्टार अपने व्यक्तिगत और पर्दे के साथियों के साथ नृत्य करते दिखाई देंगे। उदाहरण के लिए रोनित रॉव अपनी पत्नी नीलम और धारावाहिक 'क्योंकि..' में उनकी पत्नी का किरदार निभा रही स्मृति ईरानी के साथ नृत्य करेंगे।"
गौरतलब है कि 9 एक्स पर प्रसारित हो रहा रियलिटी शो 'किसको मिलेगा टिकट टू बालीवुड' इस समय टेलीविजन पर बहुत चर्चित कार्यक्रम बना हुआ है।
सूत्र ने बताया ने कि इस शो में जीतने वाले दो कलाकारों को बालाजी की 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फिल्म 'जनरेशन नेक्सट' में अभिनय करने का मौका मिलेगा, जिसे अपूर्व लाखिया निर्देशित करेंगे।
एकता ने बताया, "हमारे रियलिटी शो 'किसको..' के दो प्रतिभाशाली कलाकारों को बालाजी की महत्वाकांक्षी फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा और नि:संदेह वे कल के सुपरस्टार होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications