एकता दुबई में नहीं करेंगी अवार्ड शो
पाकिस्तान में बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद बालाजी की हेड एकता कपूर बालाजी टीवी अवार्ड को सुरक्षा कारणों से दुबई के बजाय मुंबई में ही आयोजित करने पर विचार कर रही है. बालाजी का अवार्ड दुबई में 25 जनवरी को निर्धारित किया गया है.
लेकिन अब पाकिस्तान में राजनीतिक अनिश्चितता को देखते हुए इसे दुबई में आयोजित करना संभव नही लग रहा है. इसका कारण यह है कि एकता के इस अवार्ड शो के लिए पाकिस्तान टीवी चैनल ए आर वाई मुख्य रुप से इसका आयोजक है.
लेकिन ए आर वाई को भुट्टो की हत्या के बाद अब पाकिस्तान में राजनीतिक अनिश्चितता महसूस हो रही है. अवार्ड शो के समय पाकिस्तान के हालत कैसे होंगे इस बारे में कुछ नही कहा जा सकता? अत: चैनल किसी तरह का जोखिम नही लेना चाहता.
दूसरी तरफ एकता के इस कार्यक्रम में बालीवुड की कई नामचीन हस्तियां भी हिस्सा ले रही हैं. एकता को उन सभी की सुरक्षा का भय भी सता रहा है. इसलिए वह अब वहां अवार्ड शो आयोजित करने में कतरा रही है. यदि मुंबई में अवार्ड शो किया जाता है तो इस तरह का कोई जोखिम नही है.
हालांकि इस संदर्भ में एकता शीघ्र ही अवार्ड शो के आयोजकों के साथ बैठक करने वाली है लेकिन फिलहाल तो दुबई में अवार्ड शो का आयोजन खटाई में पडता जा रहा है.


Click it and Unblock the Notifications