एकता कपूर खोलेंगी सात तारांकित होटल
टीवी की महारानी के रुप में विख्यात एकता कपूर के सितारे बुलंदी पर चल रहे हैं, इस बात पर कोई शक नही है. तरह तरह के टीवी शो बनाने के बाद एकता की नजर अन्य व्यावसाय पर भी गडी हुई है.
वह अब अपने पिता जितेंद्र, मां शोभा और भाई तुषार के साथ पुणे में भव्य सात तारांकित होटल खोलने जा रही है.
एकता की मां शोभा कपूर ने बताया कि होटल खोलने की 80 प्रतिशत कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी है. वैसे होटल खोलना कोई आसान काम नहीं है. यह बहुत जिम्मेदारी का काम है. इसमें बहुत पैसा और लोगों की जरुरत पडती है.
सच भी है होटल चलाने और टीवी शो बनाने में बहुत फर्क है. टीवी शो में कलाकारों का पैसा घोंटा जा सकता है लेकिन होटल में वेटरों का नहीं...!


Click it and Unblock the Notifications