दिव्या द्विवेदी ने बचाया बच्चा

By Staff


दिव्या द्विवेदी जब शूटिंग के लिए अपनी कार से जा रही थी कि अचानक उसकी कार के आगे एक बच्चा आ गया जिसे बचाने के चक्कर में उसने अपनी कार को तेजी से मोडकर डिवाइडर पर टकरा दिया और बच्चे की जान बचा दी लेकिन इससे उसकी फोर्ड आइकोन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसे 1.3 लाख रुपए का नुकसान उठाना पडा. लेकिन दिव्या द्विवेदी खुश है कि उसकी कार से बच्चे के साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई.

दिव्या ने बताया कि वह शूटिंग में जाने के लिए सामान्य रफ्तार से कार चला रही थी कि तभी मालाड के इनआर्बिट के पास एक लारी ने गलत तरीके से उसकी कार को ओवर टेक किया, उसने जैसे ही कार घुमाने चाही तभी एक बच्चा सडक पार कर रहा था और वह उसकी कार के आगे आ गया, अगर वह कार को एक बाजू की ओर घुमाती तो लारी से टक्कर होती और नहीं घुमाती तो बच्चे ने कार के नीचे आ जाना था. इस पर उसने कार को डिवाइडर से टकरा देना ही उचित समझा. नतीजे में उसकी कार का बैंड ही बज गया. इसके बाद दिव्या छह घंटे तक शूटिंग में नहीं जा पाई.

ज्ञात हो कि दिव्या लेख टंडन के शो बिखरी आस निखरी प्रीत में चंद्रु बनी है. यह हादसा उसके साथ 9 जनवरी को हुआ. क्या सलमान खान जैसे बालीवुड के बिगडैल इस घटना से कोई सबक लेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X