..................... For Bheem I got trained in Marshal Arts | भीम बनने के लिए सीखा मार्शल आर्ट - Hindi Filmibeat

भीम बनने के लिए सीखा मार्शल आर्ट

By Staff

Chetan Hansraj
चेतन हंसराज एकता कपूर के टीवी शो महाभारत में भीम बन रहे हैं और इसके लिए किक बाक्सिंग और मार्शल आर्ट सीखने में जुटे हुए हैं. इसके लिए उन्होंने एक ट्रेनर भी रख लिया है. चेतन ने अपने कैरियर की शुरुआत माडलिंग से की थी. इसके बाद वह टीवी के शो में व्यस्त हो गये.

चेतन ने कहा कि वह भीम बनने के लिए काफी मेहनत और तैयारी कर रहे हैं. वे मार्शल आर्ट और किकबाक्सिंग सीख रहे हैं. इससे भीम बनने में उन्हें सुविधा रहेगी क्योंकि भीम का चरित्र महाभारत में एक एक्शनमैन की तरह है जो काफी बलवान और लडाका होता है. इतना ही नहीं वे शाहरुख की तरह अपनी बाडी को सिक्सपैक भी बना रहे हैं.

बी आर चौपडा की महाभारत में लंबे चौडे प्रवीण कुमार ने भीम की भूमिका की थी और उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था. अब देखना यह है कि क्या लोग चेतन को भी भीम के रुप में पसंद करेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X