सैफ भी चले सलमान के रास्ते
सैफ अली खान फिल्म टशन के एक गाने में फिर एक बार अपनी अर्धनग्न बाडी के दर्शन कराने जा रहे हैं. इससे पहले वह फिल्म सलाम नमस्ते में अपनी बाडे दिखा चुके हैं और अब्बास मस्तान की फिल्म रेस में भी वह खुली छाती में हैं.
ज्ञात हो कि सैफ को भी सलमान की तरह नग्न बाडी दिखाने का भूत सवार हो गया है. हालांकि अब फिल्मों में हीरो द्वारा अर्धनग्न बाडी दिखाने का ट्रेंड सा बन चुका है. शाहरुख खान ओम शांति ओम में अपनी सिक्स पैक बाडी, जान अब्राह्म जिस्म में और अजय देवगन रागोव की शोले में अपनी बाडी दिखा चुके हैं.
बताया जाता है कि इस गाने की शूटिंग के लिए सैफ खास तौर पर तैयारी कर रहे हैं. वे सत्यजीत राय के जिम बारबेरियन में अपनी बाडी को ठोस बनाने में लगे हुए हैं. सैफ जिम फोर पैक बाडी बना चुके हैं और वे आने वाले सप्ताह में इस गाने की शूटिंग के लिए बिल्कुल फिट हो चुके हैं.


Click it and Unblock the Notifications