..................... Public is misbehaving with actresses | छेडछाड का शिकार बनी अभिनेत्रियां - Hindi Filmibeat

छेडछाड का शिकार बनी अभिनेत्रियां

By Staff


नये साल की धूम हो या त्योहारों की हुडदंग, आसामाजिक तत्व ऐसे मौके पर महिलाओं से बदतमीजी व छेडछाड से बाज नहीं आते. बालीवुड और टेलीवुड की भी कई अभिनेत्रियां इसी तरह की छेडछाड का अक्सर शिकार होती हैं, जानिये उन्हीं से..

तनुश्री दत्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले वह जब बंगलौर में एक फंक्शन में शामिल हुई थी तो वहां एक आदमी ने भीड का फायदा उठाकर जबरदस्ती उसका हाथ पकडना चाहा था. लेकिन उसने उस आदमी को उसकी बदतमीजी का अच्छा मजा चखाया और उसे दो चार हाथ मार दिये.

रुचा गुजराती के साथ तो हद ही हो गई थी. एक फाइव स्टार होटल में जब वह इस नये वर्ष की मौज मस्ती ले रही थी कि तभी एक बेकाबू दीवाना उसके पास आया और अपने साथ नाचने का निमंत्रण देने लगा. इस पर जब उसने मना किया तो वह बोला कि उसने अपने दोस्तों के शर्त साथ लगाई है कि वह उसके साथ नाचेगा. इस पर जब उसने सख्ती के साथ नाचने से मना कर दिया तो वह फिर गालीगलौज और अश्लील हरकत पर उतर आया. मामले को बढता देख रुचा के दोस्तों और क्लब के लडाकों ने उस मजनू को होटल से धक्के मारकर बाहर भगा दिया.

उर्वशी ढोलकिया को इस तरह की छेडछाड का अनुभव कुछ साल पहले नवरात्रि उत्सव के दौरान हुआ जब भीडभाड के समय एक व्यक्ति ने पीछे से उसकी जोर से चुटकी काट ली. वह तब से भीडभाड में सतर्क होकर रहती है.

दिव्या दत्ता भी कुछ साल पहले जब नये वर्ष की धूम मचा रही थी कि उसके साथ भी एक व्यक्ति ने शारीरिक छेडछाड की. इस पर उसने उस व्यक्ति को जोरदार झापड मारकर सबक सिखाया. दिव्या के साथ उस समय कई दोस्त थे, इसलिए मार खाकर वह व्यक्ति चुपचाप वहां से चला गया.

स्वेता केसवानी ने बताया कि छह साल पहले वह पुणे के पब में जब नाचने और दोस्तों के साथ मौजमस्ती करने गई थी. एक व्यक्ति ने उसके साथ काफी बेहुदी हरकत की लेकिन बेचारे को नहीं मालूम था कि उसके साथ 15 दोस्तों का ग्रुप भी है. फिर क्या था सभी ने उसकी जोरदार मार लगाई.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X