अरुणा इरानी ने मनाया बरखा का जन्मदिन
अरुणा इरानी के शो डोली सजा के में मुख्य भूमिका करने वाली बरखा बिष्ट तब हैरान रह गई जब अरुणा इरानी ने बरखा को बिना कुछ बताये ही सेट पर धूमधाम से उसके जन्मदिन का इंतजाम किया. अरुणा ने जन्मदिन मनाने के लिए लगभग दस लाख रुपए खर्च कर दिये.
हुआ यूं कि जब बरखा सेट पर पहुंची तो वहां चारों तरफ सजावट हो रखी थी, गुब्बारे लगे थे और बडा सा केक भी वहां रखा था. पहले तो बरखा को भी समझ में नहीं आया लेकिन जब उसे पता चला कि सेट पर उसका जन्मदिन मनाया जा रहा है तो वह आश्चर्य और खुशी से पागल हो गई. इसके बाद सेट पर धूमधाम से उसका जन्मदिन मनाया गया.
मजे की बात यह है कि डोली सजा के में भी अनुपमा बनी बरखा का भी जन्मदिन दिखाया गया है. अब बरखा और अरुडा इरानी के लिए यह दो पंथ एक काज की तरह हो गया. बरखा का सचमुच का जन्मदिन मनाने के साथ शो की बरखा यानि अनुपमा का जन्मदिन भी मना लिया गया.


Click it and Unblock the Notifications