..................... Ashutosh is all set to enter in Bollywood | 'एमटीवी रोडीज' के कदम बॉलीवुड की ओर - Hindi Filmibeat

'एमटीवी रोडीज' के कदम बॉलीवुड की ओर

By Staff

Ashutosh MTV Roadies
ढाबा मालिक से मनोरंजन चैनल एमटीवी के कार्यक्रम 'एमटीवी रोडीज' के विजेता बने आशुतोष कौशिक इन दिनों बॉलीवुड में अपना भाग्य आजमाने की योजना बना रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ढाबा चलाने वाले आशुतोष अब अपना अधिकतर समय मुंबई में गुजार रहे हैं। उन्होंने कहा, "रोडाज का विजेता बनने के बाद मैं काफी खुश हूं। मैं जल्द ही अभिनय की कक्षा में प्रवेश करूंगा।"

गौरतलब है कि लोकप्रिय कार्यक्रम में जीत हासिल करने के बाद आशुतोष को 'हीरो होंडा करिज्मा' मोटरसाइकिल पुरस्कार स्वरूप मिली है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सोनेल को पराजित कर यह पुरस्कार हासिल किया।

मुंबई तक पहुंचने का सफर आशुतोष का काफी रोमांचक रहा है। उन्हें 'एमटीवी रोडीज' के दिल्ली और लखनऊ में हुए ओडिशन में सफलता नहीं मिली। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अंत में जयपुर ओडिशन में उन्हें सफलता मिल ही गई।

आशुतोष ने कहा, "मेरी हिंदी को लेकर लोगों को पहले समस्या आई। क्योंकि लोग मेरी बात को समझ नहीं पा रहे थे। लेकिन बाद में सभी मेरी बातों को समझने लगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X