..................... Ardhangini's TRP is very low | अर्द्धांगिनी पर लगी पनौती - Hindi Filmibeat

अर्द्धांगिनी पर लगी पनौती

By Staff

Ardhangini
जय मेहता प्रोडक्शन कंपनी के टीवी शो अर्द्धांगिनी - एक खूबसूरत जीवन साथी पर शुरु से ही पनौती लगी हुई है. पहले तो इसका प्रसारण नियत समय से न होकर देरी से हुआ, शो शुरु होने के कुछ समय बाद ही इसके निर्देशक पवन साहू को भी बाहर कर दूसरा निर्देशक लिया गया.

मुसीबत इतने पर ही खत्म नहीं हुई कि इसमें मुख्य भूमिका करने वाली सुदीपा सिंह भी बीमार पड गई और बची खुची कसर इसकी गिरती टी आर पी ने पूरी कर दी है. निर्माता जय मेहता और किन्नरी मेहता इस शो की वजह से काफी परेशानी में हैं.

दूसरी तरफ इसके कलाकार भी शो से असंतुष्ट बताये जाते हैं. शो के मुख्य नायक अजय कृष के अनुसार शो की कहानी में मनमाना बदलाव किया जा रहा है रोमांटिक कहानी को थ्रिलर में बदला गया है, इससे उनके करने के लिए कुछ खास नहीं है. दूसरी तरफ क्रिएटिव हेड सिमरिन गटलेकर ने कहा कि शो की टी आर पी नीची है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जल्दी ही यह लोकप्रिय हो जायेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X