रितेश के साथ कोई चक्कर नहीं: अनुषा
हाल ही में अनुषा दांडेकर और रितेश देशमुख के अफेयर कि ख़बर थी. लेकिन अनुषा जो कि ऍम.टीवी कि जानी-मानी वी.जे हैं ने इन सारी ख़बरों का खंडन किया है.
अनुषा का कहना है कि वो और रितेश अच्छे दोस्त हैं और कुछ भी नहीं. इस से पहले अनुषा का नाम रणविजय के साथ जोडा गया था जो ऍम.टीवी के ही एक वी.जे हैं.
इस पर अनुषा ने कहा कि रणविजय और अपने संबंधों को लेकर मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगी लेकिन इतना ज़रुर साफ है कि मेरे रितेश के साथ दोस्ती के अलावा कोई सम्बन्ध नहीं हैं.
अनुषा को पुणे शहर से बहुत लगाव है और जब भी मौका मिलता है वो वहाँ ज़रूर जाती हैं. अनुषा की अज्जी पुणे में ही रहती हैं. वहाँ कि सड़कों पर अनुषा को बाइक चलाना बहुत भाता है हालांकि कोई उन्हें चलाने की इजाज़त नहीं देता.


Click it and Unblock the Notifications