..................... Anil is going to Host a Quiz Show | क्विज़ शो होस्ट करेंगे अनिल कपूर - Hindi Filmibeat

क्विज़ शो होस्ट करेंगे अनिल कपूर

By Staff

टेलीविजन के बढते दायरे का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि कई लोगों के साथ साथ इस इंडस्ट्री ने अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के साथ कई सितारों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है. इस कडी में फिलहाल एक नाम और जुडने जा रहा है अभिनेता अनिल कपूर का.

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, गोविंदा, मनोज वाजपेई, अनुपम खेर, माधवन तथा बोमन ईरानी के बाद अनिल कपूर टेलीविजन पर एक क्विज शो होस्ट करते नज़र आने वाले हैं. उम्मीद है कि दूसरे सितारों की तरह इस शो में अनिल कपूर भी दर्शकों को रुपए बांटते नज़र आएंगे. इस शो के बारे में हमें जो जानकारी मिली है उसके आधार पर यही कहा जा रहा है कि यह शो 'कौन बनेगा करोडपति" की तरह होगा.

इस शो के सिलसिले में जब अनिल कपूर से बात की तो उन्होंने बताया 'जी हां मैं यह शो करने वाला हूं. इससे पहले भी दूसरे चैनल मुझसे कुछ शो के सिलसिले में संपर्क कर चुके हैं मगर वह शो मुझे दिलचस्प नहीं लगे. यही नहीं मुझे 'नच बलिए" में बतौर जज के लिए आमंत्रित किया गया था मगर मैंने उस शो को इंकार कर दिया.' इस शो को स्वीकार करने का कारण ? 'दरअसल इस शो का कॉंसेप्ट मुझे इतना अच्छा लगा कि मुझसे ना नहीं कहा गया. इस शो को स्वीकार करने का सबसे बडा कारण इसका क्विज़ शो होना है. मुझे लगता है इस शो को होस्ट करके मुझे भी काफी चीज़ों का ज्ञान हो जएगा.'

इस शो के ज़रिए अनिल को सिर्फ बहुत ज्ञान ही नहीं बहुत बडी रमक भी मिलने वाले हैं. जिसके बारे में कुछ भी बताने से अनिल ने मना कर दिया है. फिल्म "गांधी माय फादर" के माध्यम से अनिल कपूर ने यह तो साबित कर दिया कि वे एक हॉट निर्माता हैं अब देखना यह है कि वे एक हॉट होस्ट साबित हो पाते हैं या नहीं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X