..................... Amit is happy with his negative image | खलनायक बनकर खुश हैं अमित - Hindi Filmibeat

खलनायक बनकर खुश हैं अमित

By Staff

Amit Sarin
फिल्म बाजीगर में जिस तरह शाहरुख खान ने खलनायिकी के जौहर दिखाये थे, उसी तरह से टीवी शो परिवार में अमित सरीन दिखा रहे हैं. वे छोटे परदे के खलनायक बन गये हैं और कई टीवी शो में नकारात्मक भूमिकायें कर रहे हैं.

लेकिन अमित को इससे कोई शिकायत नहीं है और वे खलनायक बनकर ही खुश हैं. अमित ककुसुम, क्यूंकि सास भी कभी बहू थी और डोली सजा के.. जैसे शो में अभिनय कर रहे हैं.

हालांकि अमित का चेहरा चाकलेटी है और वे सकारात्मक भूमिकायें करते आये हैं लेकिन अब उन्हें विलेन की भूमिकायें मिल रही हैं. लेकिन वे इससे ज्यादा परेशान नहीं हैं, उनका मानना है कि दर्शक उन्हें जिस भूमिका में पसंद करेंगे, उसी तरह की भूमिकायें उन्हें दी जायेंगी.

अमित का विवाह विनिशा अरोडा से हुआ है जो कि स्वयं एक अभिनेत्री भी है. वे अपनी पारिवारिक जिंदगी से भी बेहद खुश हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X