..................... Akashdeep will play role of Kans Mama | दुर्योधन नहीं कंस मामा बनेंगे आकाशदीप - Hindi Filmibeat

दुर्योधन नहीं कंस मामा बनेंगे आकाशदीप

By Staff

Akashdeep Saigal
एकता कपूर के आने वाले टीवी शो महाभारत में पहले एकता ने आकाशदीप सैगल को दुर्योधन की भूमिका दी।

इसके लिए आकाशदीप ने खास तैयारी भी शुरु की और अपनी सेहत को बनाने के साथ साथ वजन घटाना भी शुरु किया, लेकिन एकता ने पाया कि आकाशदीप का वजन उस अनुपात में नहीं घटा है जिस अनुपात में दुर्योधन की भूमिका के लिए चाहिए था।

यही वजह है दुर्योधन की भूमिका के लिए आकाशदीप को हटाकर उनकी जगह आर्यन वैद्य को लिया गया है।

इसमें कोई शक नहीं कि आकाशदीप एकता कपूर के चहेते हैं। इसलिए एकता ने उसे निराश नहीं करते हुए उसे कंस मामा की भूमिका दी है और आकाशदीप ने भी इस भूमिका को खुशी खुशी स्वीकार कर लिया। इसके अलावा आकाशदीप बालाजी के अन्य शो कुछ इस तरह में भी व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X